ड्रेसिंग रूम का दबाव नहीं झेल पाई टीम इंडिया… डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के बाद कंगारू दिग्गज ने भारत के जख्मों पर छिड़का नमक

हाइलाइट्स

ग्लेन मैक्ग्रा एमआरएफ पेस फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं
भारतीय टीम को फाइनल में 209 रन से मिली हार

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn MCgrath) ने भारतीय टीम की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद कहा है कि ‘कभी कभी ऐसा हो जाता है.’ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से हराकर पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल जीतने से चूक गईं. इससे पहले भारत को न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में हराया था.

चेन्नई स्थित एमआरएफ पेस फाउंडेशन के निदेशक ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, ‘कभी-कभी ऐसा हो जाता है. हां, इंग्लैंड में परिस्थितियां भारतीय क्रिकेट से बहुत अलग है. कभी-कभी ऐसा होता है, इसे ड्रेसिंग रूम का दबाव भी कह सकते हैं.’ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में बनाए गए 469 रन के दबाव में भारतीय टीम बिखर गई. भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. सितारों से सजी टीम इंडिया के धुरंधरों ने आसानी से घुटने टेक दिए. विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक, सभी रनों के लिए जूझते नजर आए.

बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में 5 देशों से मांगी मदद

भारतीय कप्तान के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, जर्सी के अंदर बॉल छुपाकर दी गुड न्यूज की जानकारी, देखिए वीडियो

‘मुझे ज्यादा चिंता नहीं है’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा‘दोनों टीमों ने हाल ही में बहुत अधिक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन ऐसा ही होता है. आप  मैच के आखिरी दिन थोड़ा भटक जाते हैं. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को एक बड़ी साझेदारी करने की जरूरत थी. लेकिन भारत ने जल्दी विकेट गंवा दिया. यह एक टेस्ट मैच की प्रतियोगिता थी इसलिए मुझे ज्यादा चिंता नहीं है.’

हेड और स्मिथ ने की मैच विनिंग साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े. भारत की ओर से पहली पारी में अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने शतकीय साझेदारी की. युवा ओपनर शुभमन गिल भी खास कमाल नहीं कर सके जबकि लंबे समय से इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे अनुभवी चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी खामोश रहा.

Tags: Glenn McGrath, India vs Australia, WTC Final

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया