
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के उन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को बंद करने की धमकी दी थी. डोर्सी ने सोमवार को यूट्यूब चैनल ब्रेकिंग पॉइंट्स में एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि कंपनी को किसानों के समर्थन और सरकार की आलोचना करने वाले खातों को ब्लॉक करने के लिए भारत से ‘कई अनुरोध’ प्राप्त हुए थे. अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है.
जैक डोर्सी ने अपने आरोपों में क्या कहा है
यूट्यूब शो ‘ब्रेकिंग पॉइंट्स विद क्रिस्टल एंड सागर’ में ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारत की तरफ से हमारे पास कई अनुरोध आए, जिसमें सरकार की आलोचना करने वाले कुछ पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट का भी जिक्र था. हमें ऐसा लगा कि अगर कंपनी ने सरकार की बात नहीं मानी, तो ट्विटर को भारत में बंद कर दिया जाएगा, जो कि हमारे लिए एक बहुत बड़ा बाजार है, कुछ कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया, धमकी दी गई कि अगर आप हमारे आदेश का पालन नहीं करते हैं तो हम आपके ऑफिस बंद कर देंगे और यह भारत है – एक लोकतांत्रिक देश…’
.
Tags: Farmer movement, Jack Dorsey, Twitter
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 09:22 IST






