US News: क्या राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होंगे डोनाल्ड ट्रंप? इन आरोपों से लगा है बड़ा झटका


वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) गोपनीय दस्तावेजों की जमाखोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अभियोग उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करेगा. डोनाल्ड ट्रम्प आरोपों का जवाब देने के लिए मंगलवार को अदालत में पेश होंगे. ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि 2021 में उन्हें ऑफिस छोड़ने के बाद गोपनीय दस्तावेजों (Classified Documents) को रखने के मामले में आरोपी बनाया गया है.

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प गोपनीय दस्तावेजों की जमाखोरी के आरोपों का सामना करने के लिए सोमवार को मियामी पहुंचे. ट्रम्प मंगलवार को अदालत में आरोपों का जवाब देने के लिए पेश होंगे. ट्रंप पर संवेदनशील अमेरिकी रहस्यों को उन लोगों के साथ साझा करने का भी आरोप है, जिनके पास कोई सुरक्षा मंजूरी नहीं थी. गौरतलब है कि ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद कुछ गोपनीय दस्तावेजों की तलाश के लिए फ्लोरिडा में उनके आवास मार-ए-लागो में तलाशी ली गई थी. एफबीआई ने मार-ए-लागो में सर्च वारंट के साथ प्रवेश किया और करीब 11,000 गोपनीय कागजात बरामद किए थे. ट्रंप के खिलाफ लगाए गए इन गंभीर आरोपों में उन्हें 20 साल जेल तक की सजा हो सकती है.

परमाणु कार्यक्रम से लेकर सैन्य जानकारियां तक… डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बाथरूम-स्टोर रूम में छिपाए थे सीक्रेट दस्तावेज

ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किया कि “हम सभी को मजबूत होना चाहिए और कम्युनिस्टों, मार्क्सवादियों और कट्टरपंथी वामपंथियों को हराना चाहिए, जो व्यवस्थित रूप से हमारे देश को नष्ट कर रहे हैं.” पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विशेष अभियोजक द्वारा महीनों की जांच के बाद न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए 49 पन्नों के अभियोग को “हास्यास्पद और निराधार” कहकर खारिज कर दिया है.

Tags: America, Donald Trump

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया