चक्रवाती तूफान Biparjoy का असर, अगले 4 हफ्तों में भारत में कमजोर मॉनसून, स्काईमेट वेदर का अनुमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने अगले चार सप्ताह में भारत में कमजोर मानसून का सोमवार को अनुमान जताया, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई. उसने कहा, ‘एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (ईआरपीएस) अगले चार हफ्तों के लिए, छह जुलाई तक एक निराशाजनक दृष्टिकोण पेश कर रहा है.’

स्काईमेट वेदर ने कहा कि भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सें मौसम की शुरुआत में अपर्याप्त वर्षा के कारण सूखे के प्रभाव से निपटने में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं. दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून की सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद 8 जून को केरल पहुंचा था.

निजी एजेंसी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने पहले केरल में मानसून की शुरुआत में देरी की और अब बारिश वाली प्रणाली की प्रगति को बाधित कर रहा है.

Tags: Cyclone Biparjoy, Monsoon

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें