
मुंबई. सनी देओल (Sunny Deol) एक तरफ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ (Gadar 2) से मनोरंजन जगत में हलचल मचाए हुए हैं. दूसरी तरफ उनके घर में शादी की रौनक बढ़ी हुई है. बेटे करण देओल (Karan Deol) की शादी को लेकर देओल परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच हाल ही करण का रोका फंक्शन हुआ, जिसमें पूरा देओल परिवार साथ नजर आया. खास तौर तीनों भाई सनी, बॉबी और अभय को एक साथ देखना लोगों के लिए ट्रीट बन गया. चाचा बॉबी और अभय फंक्शन में मेहमानों का स्वागत करते नजर आए. करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से 18 जून को शादी कर रहे हैं.
सनी देओल के घर हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में कई खास लोगों ने शिरकत की. सनी के घर को खूबसूरत लाइट्स से सजा दिया गया है. इस फंक्शन में सिर्फ खास करीबी लोगों को ही इन्वाइट किया गया था. इस प्री वेडिंग फंक्शन में पापा सनी और चाचा बॉबी मेहमानों को संभालते नजर आए. चाचा अभय और बॉबी ने शादी से जुड़े कई कामों की जिम्मेदारियां ले रखी हैं.
16 जून से शुरू हो जाएंगे फंक्शन
करण देओल और दृशा आचार्य की शादी को लेकर देओल परिवार में खुशियों का माहौल है. जानकारी के अनुसार, देओल परिवार ने रिश्तेदारों के लिए प्री वेडिंग फंक्शन रखे हैं. इसके अलावा 16 जून से शादी के सभी खास फंक्शन शुरू हो जाएंगे, इनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल है. इसके बाद 18 जून को करण और दृशा विवाह बंधन में बंध जाएंगे. शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही होंगे. दृशा ट्रेवल इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं और इसी साल वैलेंटाइंस डे पर करण और दृशा को साथ देखा गया था.
.
Tags: Bobby Deol, Dharmendra, Karan Deol, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 07:09 IST






