
सय्यद कयम रजा/पीलीभीत. अभी तक तो आपने वह वीडियो देखेंगे जिसमें इंसानों को बांधकर लोग मारते दिखाई दिए होंगे, लेकिन हम आपको आज एक ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसमें इंसान नहीं में जानवर को भी बांधकर मारा जाता है. इतना ही नहीं यह जु़बानदार आदमियों ने बेजुबान जानवर को इतना मारा कि वह तड़प-तड़प कर मौत के मुंह में समा गया. वीडियो पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र का है जो अब बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
पीलीभीत बेजुबान पशु के साथ इंसानों ने सभी हदें पार कर दी और उसको मोटे मोटे रस्ते में बांधकर इस तरह से प्रताड़ित किया कि बेजुबान गोवंश पशु की मौत हो गई. दरअसल मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव भदेनकंजा के मजरा लदपुरा का है. यहां आवारा सांड अक्सर घूमता रहता था कई बार बेजुबान की वजह से लोगों को परेशानी भी उठाना पड़ रही थी. इसी से नाराज गांव के लोगों ने एकत्र होकर सांड को मोटे-मोटे रस्सो से बंधक बना लिया और उसको इतना प्रताड़ित किया कि बेजुबान जानवर की मौत हो गई. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
धारा 429 और 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज
हालांकि ग्राम विकास अधिकारी पंकज शर्मा की तरफ से अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए बताया गया है कि भदेनकंजा के मजरा लदपुरा में अज्ञात सांड का शव मृत अवस्था में पाया गया जिसकी हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गांव लदपुरा में चेतराम के बाग में पशु चिकित्सा अधिकारी बिलसंडा देव आनंद शुक्ला हलका इंचार्ज जितेन कुमार व ग्राम प्रधान पति व गांव वालों के सामने सांड के शव का विच्छेदन करा कर विधिक कार्रवाई की गई. इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए धारा 429 और पशुओं के प्रति क्रूरता का अधिनियम 1960 के तहत धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और अपनी कार्रवाई में जुड़ गई है.
.
Tags: Local18, Pilibhit news, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:15 IST






