यात्रीगण ध्यान दें! चंबल पुल पर वाहनों के आगमन पर रोक, अब इस रास्ते का होगा इस्तेमाल

अरविंद शर्मा/भिंड. मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से निकलने वाला चंबल पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस पुल पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. ऐसे में अब दोनों राज्यों से आने जाने वाले बड़े वाहन इस पुल से निकलना बंद हो गए हैं. जब तक नया पुल नही बनेगा तब तक ऐसे वाहनों का आवागमन यहां बंद रहेगा.

भिंड-इटावा रोड के बीच चंबल पुल क्रेक हो जाने की वजह से बस, डंपर, ट्रक जैसे भारी वाहनों का निकलना बंद कर दिया गया है, जब तक नया पुल नहीं बनेगा, तब तक भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं होगा. लेकिन अभी छोटे वाहन जैसे बाइक, कार, ट्रैक्टर जैसे वाहनों पर रोक नहीं लगी है.

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

भारी वाहन इन रास्तों से जा सकेंगे

यूपी की ओर भिंड सीमा से जाने वाले भारी वाहन जालौन और शिकोहाबाद होते हुए जाएंगे. उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए  भिंड जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, पुराने पुल के पिलर और स्लैब के बीच गैप आ गया था. इतना ही नहीं इस पुल की उम्र 50 साल से ज़्यादा हो चुकी है, ऐसी स्थिति में नए पुल का निर्माण कार्य होना है.

50 किलोमीटर का बढ़ जाएगा फेर

चंबल पुल पर भारी, छोटे और हल्के वाहनों पर रोक लगने के बाद भिंड से इटावा के बीच की दूरी बढ़ जाएगी. अभी भिंड से इटावा की दूरी 35 किलोमीटर है. ऐसे में  भिंड से इटावा जाने के लिए 30 मिनट का समय लगता था, लेकिन चंबल पुल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद होने के बाद भिंड से इटावा जाने के लिए फूप से हनुमंतपुरा चौराहा, चकरनगर होते हुए इटावा पहुंचना पड़ेगा, जिससे लोगो को 50 किलोमीटर का फेर बढ़ जाएगा. इसके अलावा समय की भी बर्बादी होगी.

Tags: Bhind news, Latest hindi news, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया