महाकाल की तर्ज पर विकसित होगा यह धर्म स्थल, गुरुकुल अध्यात्म केंद्र के साथ स्थापित होगी आचार्य पीठ


सुनील रजक/शिवपुरी. मध्यप्रदेश का शिवपुरी भी अब जल्द ही धार्मिक नगरी में शामिल होने वाला है. आने वाले समय में यहां पर एक गुरूकुल, अध्यात्म केन्द्र के साथ आचार्य पीठ और पर्यावरण यूनिवर्सटी खोलने की तैयारी है. इतना ही नहीं यहां संत समागम स्थल और संस्कृत महाविद्यालय भी खोले जाने पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं शिवपुरी में किस जगह सनातन परंपरा की धर्म स्थली बनाई जाने वाली है.

जी हां, शिवपुरी जिले के पिछोर में खोड कस्बे के प्राचीन व सिद्ध स्थल धाय महादेव मंदिर को उज्जैन के महाकालेश्वर और नासिक के त्र्यंबकेश्वर की तरह विकसित किए जाने की तैयारी है. कुछ दिन पहले ऋषिकेश से श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधूत बाबा अरूण गिरी ने अपने संतों की टीम के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया और आगामी समय में यहां पर एक गुरूकुल, अध्यात्म केन्द्र के साथ आचार्य पीठ और पर्यावरण यूनिवर्सटी खोलने की बात कही.

खर्च होंगे 2 करोड़ रुपए

इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब दो करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे. संतों की टीम में प्रमुख तौर पर उनके शिष्य ब्रह्मश्री स्वामी डॉ. एसके नारायणन फाउंडर चेयरमैन सनातन धर्म फाउंडेशन आंध्र प्रदेश, अखाड़े के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत शिवेश गिरी आदि भी मौजूद रहे. पीठाधीश्वर के साथ अल्प प्रवास पर आए संतों की टीम ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर धार्मिक स्थल का हर स्तर पर बारीकी से निरीक्षण किया.

उन्होंने बताया कि अगर आसपास के ग्रामीण धार्मिकजन और संबंधित लोगों के सहयोग के साथ सहमति मिलती है तो इस धाय महादेव मंदिर के विकास के लिए शुरुआत में लगभग 2 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. यहां सनातन संस्कारों को मजबूत करने के लिए गुरुकुल की स्थापना करने के साथ आध्यात्मिक केंद्र बनाया जाएगा. इसके अलावा यहां पर संतों का समागम स्थल, संस्कृत महाविद्यालय और मुख्य रूप से आचार्य पीठ की स्थापना की जाएगी. फिलहाल, अखाड़े की ओर से धाय महादेव मंदिर पर 108 कुंडीय महायज्ञ जल्द कराया जाएगा.

महाकालेश्वर की तरह विकसित होगा धाय महादेव

पीठाधीश्वर ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह धाय महादेव मंदिर को उज्जैन के महाकालेश्वर नासिक के त्र्यंबकेश्वर आदि स्थानों की तरह विकसित करेंगे. संतों के ठहरने और बड़े धार्मिक आयोजन यज्ञ आदि हेतु विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे. यहां की पुरातात्विकता को जीवित किया जाएगा. यहां से आवाहन अखाड़े का संचालन व सनातन धर्म का प्रचार प्रसार समूचे मध्यप्रदेश सहित विश्वभर में किया जाएगा. इससे सभी का कल्याण होगा.

Tags: Hindu Temple, Latest hindi news, Mp news, Shivpuri News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया