इंतजार खत्म! रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, देखें वीडियो



शिखा श्रेया/रांची. पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत का ट्रायल रन सोमवार को शुरू हो गया. पटना से सुबह 6:55 बजे ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई व दोपहर के 1:00 बजे रांची पहुंचने वाली थी. लेकिन यह ट्रेन 20 मिनट पहले रांची पहुंच गई. इस दौरान ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने ट्रेन के पास खड़े होकर फोटो खिंचाई. हर वर्ग के लोग ट्रेन को देखकर काफी उत्साहित दिखे.

ट्रेन सुपरवाइजर विकास ने लोकल 18 को बताया,इस ट्रेन में सफर अन्य ट्रेनों के मुकाबले काफी आरामदायक व सुगम रहा.पटना से ट्रेन सुबह 6:55 में चली थी, जिसके बाद 8:20 में गया पहुंची, 10 मिनट का ठहराव के बाद 11:30 बजे बरकाकाना रुकी. यहां 5 मिनट के ठहरा हुआ ट्रेन आगे रवाना हुई व 12:40 बजे रांची पहुंच गई. सबसे अधिक किया गया में 10 मिनट के लिए रुकी. इसके अलावा यह ट्रेन को जहानाबाद,कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग व मेशरा में भी स्टॉपेज दिया गया है. हालांकि, गया और बरकाकाना स्टेशन पर ही ठहराव का समय निर्धारित किया गया है.बाकी चार स्टेशनों पर स्टॉपेज की समय तय किया जाना है.

लोगों में दिखा उत्साह कहा देश बदल रहा है

ट्रेन को देखते ही सेल्फी के लिए दौड़े विकास कहते हैं, हमारे देश में इतना आधुनिक ट्रेन देखना वाकई में बहुत ही गर्व की बात है. देख कर ही इतना अच्छा लग रहा है तो इसमें बैठकर और सफर करने पर कितना अच्छा लगेगा. अब हम सब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते. इस ट्रेन से सफर करने के लिए हम सब बेताब है.वृंदावन के इस्कॉन टेंपल से आए बृजमोहन शर्मा ने बताया मैं अक्सर रांची से पटना की यात्रा करता हूं और नॉर्मल ट्रेन में काफी लंबा समय लग जाता है. मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आखिरी ये ट्रेन कब से चलेगी. अब इंतजार नहीं होता कई दिनों से सुनते आ रहा हूं इस ट्रेन के बारे में आज अपनी आंखों के सामने देखकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है.साथ ही एहसास हो रहा है कि हमारा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है.

किस दिन से होगी रांची से पटना के लिए ट्रेन की शुरुआत

रांची- पटना के लिए ट्रेन की शुरुआत का इंतजार तो हर कोई कर रहा है.लेकिन फिलहाल ट्रेन किस तारीख से चलेगी इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है.वैसे तो ट्रायल रन की आधिकारिक घोषणा 3 दिन पहले ही यानी 9 जून को ही एक आदेश जारी कर पूर्व मध्य रेलवे ने कर दिया था. उसकी कॉपी दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और धनबाद रेल डिविजन को भेजी गई थी. लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा की आंखिर किस दिन से ट्रायल रन के बाद आम लोगों के लिए वंदे भारत ट्रेन फराटे लेगी.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया