CoWIN पोर्टल को सरकार ने बताया पूरी तरह सुरक्षित, कहा- ‘डेटा लीक की खबरें शरारतपूर्ण’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ट्विटर पर कई लोग इसके स्क्रीनशॉट लेकर शेयर भी कर रहे हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का भी पर्सनल डाटा लीक हुआ
सच‍िव भूषण की पत्‍नी रितु खनडूरी जो उत्तराखंड के कोटद्वार से विधायक हैं, का भी डेटा लीक

नई द‍िल्‍ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल (CoWIN Data Leak) से डेटा लीक होने की खबर का खंडन करते हुए साफ कहा कि डेटा गोपनीयता के लिए कोविन के पास पर्याप्त सुरक्षा उपाय हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे साथ ही कहा कि कोविन डेटा उल्लंघन का दावा करने वाली खबर निराधार और शरारतपूर्ण प्रकृति की है. पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविन पोर्टल से डेटा के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, जहां उन लाभार्थियों का डेटा है, जिन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया. मंत्रालय ने कहा, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी सभी खबरें बेबुनियाद और शरारतपूर्ण प्रकृति की हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का कोविन पोर्टल डेटा गोपनीयता के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है.’

हालांकि, मंत्रालय ने इसके साथ ही कहा कि उसने भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन) से इस मुद्दे पर गौर करने और एक रिपोर्ट जमा करने का अनुरोध किया है.

वहीं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 वैक्सिनेशन के रजिस्ट्रेशन में कोविन पोर्टल, जन्म तिथि और घर का पता आदि जैसी निजी जानकारियां एकत्र नहीं करता है. कोविन पोर्टल यूजर्स की सिर्फ एक जानकारी स्टोर करता है कि उन्होंने फर्स्ट डोज, सेकेंड डोज या फिर बूस्टर डोज लिया है या नहीं.

गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कोरोना से खतरा, कर दे रहा ब्रेन डैमेज, रिसर्च में हुआ खुलासा

इससे पहले मलयाला मनोरम की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि CoWIN पोर्टल पर लोगों द्वारा दर्ज की गई व्यक्तिगत जानकारी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर उपलब्ध है, जैसे पैनकार्ड से लेकर आधार और पासपोर्ट तक की सभी जानकारी टेलीग्राम ऐप पर उपलब्‍ध हैं.

रिपोर्ट में दावा किया गया कि टेल‍ीग्राम ऐप पर एक बॉट TrueCaller है. इस ऑटोमैटिक बॉट पर CoWIN ऐप में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करते ही सारे डिटेल सामने आ जाते हैं. इतना ही नहीं, अगर यूजर ने अपने मोबाइल नंबर से परिवार के सदस्यों या किसी और के लिए भी रजिस्ट्रेशन किया था, तो उनकी जानकारियां भी सामने आ रही हैं.

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का भी पर्सनल डेटा लीक हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, जब उनका मोबाइल नंबर दर्ज किया गया, तो उनके आधार नंबर के अंतिम 4 अक्षर और जन्मतिथि के साथ-साथ उनकी पत्नी रितु खंडूरी की डिटेल भी सामने आ गई. रितु उत्तराखंड के कोटद्वार से विधायक हैं.

इससे पहले 2021 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि CoWIN पोर्टल हैक हो गया और इसके परिणामस्वरूप 15 करोड़ लोगों के डेटाबेस की बिक्री हुई. हालांकि, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इससे इनकार किया था. अब यह मामला एक बार फ‍िर सामने आया है ज‍िसके बाद सरकार इसकी जांच कराने में जुट गई है. (भाषा इनपुट के साथ)

Tags: Corona vaccination, CoWIN, Cowin App, Data leak

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें