
कहते हैं न जहां चाह, वहीं राह. इंसान ठान ले तो क्या नहीं कर सकता. हमें छोटी सी चोट लग जाती है तो घर में बैठ जाते हैं. इंफेक्शन के डर से बाहर नहीं निकलते. कुछ कदम चलने को कहो तो तकलीफ होने लगती है. लेकिन एक शख्स जो पांव से लाचार है, उसने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला कि जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
हम बात कर रहे दुनिया के सबसे मजबूत इंसान के रूप में पहचाने जा रहे डेव वॉल्स (Dave Walsh)की, जिन्होंने व्हील चेयर पर रहते हुए 10000 किलो के ट्रक को खींच कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह वजन उनके पिछले रिकॉर्ड से 5 गुना ज्यादा था, फिर भी उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई.
मल्टीपल स्केलेरोसिस का हो गए शिकार
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के डेव को 2014 में मल्टीपल स्केलेरोसिस (multiple sclerosis) का पता चला था. यह केंद्रीय नर्वस सिस्टम से जुड़ी काफी गंभीर बीमारी है. इसे एन्सेफेलोमाइलाइटिस के रूप में भी जाना जाता है. इसमें तंत्रिका तंत्र काम करना बंद सा कर देता है. इसकी वजह से डेव के पांव ने भी काम करना बंद कर दिया. वे चलने फिरने के लिए पूरी तरह से व्हील चेयर पर निर्भर हो गए.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:46 IST






