Paying tax is a punishment taxpayers doing charity in india Ashneer Grover statement goes viral on social media – News18 हिंदी

हाइलाइट्स

अशनीर ग्रोवर ने भारतीय टैक्‍स सिस्‍टम की आलोचना की.
टैक्‍स सिस्‍टम को आयकर दाता के लिए सजा बताई.
अशनीर इनकम टैक्‍स रेट कम करने के पक्ष में है.

नई दिल्ली. अपनी बेबाकी के मशहूर भारतपे के को-फाउंडर (BharatPe Co Founder) अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने अब भारतीय टैक्‍स सिस्‍टम पर हमला बोला है. अशनीर ने कहा है कि साल में 5 महीने तो एक नौकरीपेशा आदमी सरकार के लिए ही कमाता है, अगर वह 30 फीसदी वाले इनकम टैक्‍स स्‍लैब में आता है. अशनीर ने इनकम टैक्‍स को सजा बताते हुए कहा कि बहुत ज्‍यादा टैक्‍स रेट होने के कारण ही लोग टैक्‍स चोरी करते हैं. शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज की बात से बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स सहमत हो रहे हैं. उनका कहना है कि अशनीर की बात में दम है और सरकार को टैक्‍सपेयर के हित में आयकर की दरें कम कर देनी चाहिए.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर अशनीर ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अशनीर ने बिजनसमैन के टैक्‍स चोरी करने का कारण भी बताया है. उनका कहना है टैक्‍स रेट ज्‍यादा होने के कारण व्‍यापारी टैक्‍स चोरी के तरीके खोजता है. वो ऐसा करने में सफल भी हो जाता है, लेकिन नौकरीपेशा आदमी को तो हर हाल में टैक्‍स चुकाना ही होता है.

Tags: Business news in hindi, Income tax, Income tax india, Income tax slabs, Tax

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया