क्या आप खाली पेट खाते हैं चाय-बिस्किट? डायबिटीज के मरीजों के लिए है जहर, स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक


हाइलाइट्स

चाय बिस्किट का रोजाना सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है
चाय बिस्किट के सेवन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं

Tea Biscuit Side effects: लोगों के सुबह की शुरुआत चाय नाश्ते के साथ ही होती है. कई लोग सुबह नाश्ते में ही चाय बिस्किट पीते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चाय बिस्किट के शौकीन होते हैं. लेकिन क्या चाय बिस्किट सेहत के लिए फायदेमंद है. यही सवाल जब हमने डायटीशियन सांची से बात की तो उन्होंने बताया कि यह कई लोगों के लिए नुकसानदेह होता है. चाय बिस्किट के कॉम्बिनेशन को बेहतर कॉम्बिनेशन नहीं कहा जाता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि चाय बिस्किट के क्या नुकसान होते हैं.

क्यों है नुकसानदेह
दूध चाय के कॉम्बिनेशन को बेहतर नहीं माना जाता है. बिस्किट जहां मैदा से बना होता है, इसमें केमिकल होता है और इसमें शुगर भी होता है. वहीं चाय की बात करें तो इसमें भी शुगर पाई जाती है. जब इन दोनों का कॉम्बिनेशन शुगर मरीज के अंदर जाता है तो यह उसके लिए नुकसानदेह होता है. चाय बिस्किट के सेवन से शुगर बढ़ता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद  नुकसानदायक है.

इसे भी पढ़ें- कुछ दूर चलने में ही लगने लगती है थकान, इस विटामिन की हो सकती है कमी, 5 लक्षणों से पहचानें, समय रहते करें उपचार

हेल्दी लोगों को भी चाय बिस्किट के कॉम्बिनेशन को अपनाने से बचना चाहिए. अगर आप कभी-कभार इसका सेवन करते हैं तब इससे ज्यादा नुकसान नहीं होते लेकिन, रोजाना चाय बिस्किट के सेवन से सेहत को नुकसान होता है. इसके सेवन से बॉडी में शुगर का इंटेक ज्यादा हो जाता है. वहीं बिस्किट में ज्यादा कैलोरी होती है जिसके कारण मोटापे की समस्या हो सकती है.

अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या
चाय-बिस्किट के सेवन स्वास्थ्य संबंधी अन्य कई समस्याएं भी हो सकती हैं. चाय बिस्किट के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. रोज सुबह खाली पेट चाय बिस्किट के सेवन से कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है. इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. चाय बिस्किट की जगह आप ओट्स कुकीज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अगर आप भी रोजाना खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो इसके नुकसान हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया