दर्दनाक: अनियंत्रित होकर पोल से टकराई कार, आबकारी निरीक्षक की मौत, पत्नी घायल

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शहर के बिलासपुर रायपुर हाईवे पर बीते दिनों एक बड़ी दुर्घटना हुई. इस सड़क दुर्घटना में आबकारी निरीक्षक की मौत हो गई. वहीं घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा तब हुआ, जब अधिकारी पत्नी के साथ कार में सड़क मार्ग से रायपुर जा रहे थे. इसी दौरान भोजपुरी टोल नाका के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. यह घटना हिर्री थाना क्षेत्र में हुई.

बता दें कि शनिवार की दोपहर मूलतः जांजगीर जिले के निवासी आबकारी अधिकारी विष्णु साहू तीन महीने पहले सुकमा से बिलासपुर आए थे, जिनकी वेलकम डिस्टलरी में असिस्टेंट डीईओ के रूप में ड्यूटी लगी थी. शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे के आसपास वह अपनी कार में पत्नी भूमिका साहू के साथ रायपुर के लिए निकले थे. इस दौरान उनकी कार हिर्री थाना क्षेत्र के भोजपुरी टोल नाका के आसपास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई.

पत्नी रायपुर में भर्ती
कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में आबकारी अधिकारी विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी भूमिका भी घायल हो गई. उन्हें गंभीर हालत में सरगांव अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से फिर उन्हें रायपुर रेफर किया गया.

एक साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी कार को हादसे के वक्त खुद चला रहे थे. मृतक विष्णु साहू की बहन निधि साहू डिप्टी कलेक्टर हैं. मृतक की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी, जो 3 माह पहले सुकमा से बिलासपुर आए थे.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Local18, Road accident

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया