
हिरण आमतौर पर घास और छोटे पौधे, फल-फूल और मेवे खाना पसंद करते हैं. उन्हें पूर्णतया शाकाहारी माना जाता है. लेकिन एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. शाकाहारी माना जाने वाले हिरण को जब भूख लगी तो वह सांप को ही कच्चा चबा गया. सोशल मीडिया यूजर्स यह देखकर हैरान हैं. उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, क्योंकि हिरण को उन्होंने कभी इस रूप में देखा ही नहीं.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda)ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक हिरण घास-फूस की तरह सांप को निगलते हुए देखा जा सकता है. सुशांत नंदा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, कैमरे प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में हमारी मदद कर रहे हैं. जी हां, शाकाहारी जानवर कई बार सांपों को खा जाते हैं. 21 सेकेंड के इस वीडियो में हिरण तकरीबन 5 फुट लंबा सांप काफी आसानी से चबाता नजर आ रहा है. जंगली जानवरों में हिरण को हाथी और जेब्रा के साथ रखा जाता है, जो आमतौर पर पेड़-पौधों पर ही निर्भर रहते हैं. लेकिन अगर मौका मिल जाए तो हिरण मांस भी खा जाते हैं.
Cameras are helping us understand Nature better.
Yes. Herbivorous animals do eat snakes at times. pic.twitter.com/DdHNenDKU0— Susanta Nanda (@susantananda3) June 11, 2023
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:30 IST






