राहत! उद्योग जगत ने मारी छलांग, अप्रैल में 4.2 फीसदी रही इंडस्ट्रियल ग्रोथ, अब नौकरियों में उछाल की उम्‍मीद

नई दिल्‍ली. भारतीय उद्योग जगत के लिए राहत भरी खबर है. अप्रैल में औद्योगिक उत्‍पादन की वृद्धि दर कई महीने के शीर्ष पर पहुंच गई है. सरकार ने सोमवार को आंकड़े जारी कर बताया कि अप्रैल में औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (IIP) बढ़कर 4.2 फीसदी हो गया है. इससे पहले मार्च में यह 1.1 फीसदी के साथ 5 महीने के निचले स्‍तर पर पहुंच गया था. अप्रैल में कंपनियों को नए ऑर्डर मिले और उद्योगों ने तगड़ी रफ्तार भरी है.

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय ने 12 जून को जारी आंकड़ों में बताया है कि अप्रैल में औद्योगिक उत्‍पादन का इंडेक्‍स बढ़कर 4.2 फीसदी हो गया है. मार्च में यह शुरुआती आंकड़ों में 1.1 फीसदी था, जो बाद में संशोधित होकर 1.7 फीसदी हो गया है. अगर 2022 के अप्रैल के आंकड़े देखें तो IIP 6.7 फीसदी रहा था. IIP के आंकड़े भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की मौजूदा तस्‍वीर पेश करते हैं, जिससे यह माना जा रहा है कि उद्योगों में तेजी आनी शुरू हो चुकी है और अब रोजगार के मोर्चे पर भी तेजी की उम्‍मीद बंधी है.

ये भी पढ़ें –  सरकारी कंपनी के शेयर को लगे पंख, सालभर में 4 गुना बढ़ी कीमत, अभी कितना बचा है दम

खनन में गिरावट, मैन्‍युफैक्‍चरिंग में तेजी
अप्रैल में IIP ग्रोथ में आई अचानक उछाल काफी चौंकाने वाली रही है. इस दौरान कुछ सेक्‍टर में तो तेजी दिखी जबकि कुछ में गिरावट रही. बारिश की वजह से खनन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा और वृद्धि दर सिर्फ 5.1 फीसदी रही, जो मार्च में 6.8 फीसदी थी. हालांकि, मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर ने अप्रैल में 4.9 फीसदी की बढ़त बनाई जो मार्च में सिर्फ 1.2 फीसदी था. गौरतलब है कि पूरे IIP के आंकड़ों में सिर्फ मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर की हिस्‍सेदारी करीब 70 फीसदी रहती है. जाहिर है कि इस सेक्‍टर में आई तेजी का फायदा पूरी अर्थव्‍यवस्‍था को मिलेगा.

ये भी पढ़ें -लड़के ने जूठी कर दी सॉस की बॉटल और सर्विंग कप्स, जापानी रेस्टॉरेंट ने ठोक दिया 4 करोड़ का केस

बिजली निर्माण में भी सुस्‍ती
अप्रैल में बिजली निर्माण सेक्‍टर को भी गिरावट का सामना करना पड़ा. इस दौरान बिजली सेक्‍टर की वृद्धि दर 1.1 फीसदी रही, जो मार्च में 1.6 फीसदी थी. इसके अलावा कंज्‍यूमर ड्यूरेबल सेक्‍टर में भी अप्रैल महीने में गिरावट दिखी है. इतना ही नहीं उत्‍पादन क्षेत्र भी गिरावट का शिकार बना, लेकिन मैन्‍युफैक्‍चरिंग में आई तेजी से आगे नौकरियां पैदा होने की उम्‍मीद जगी है.

Tags: Business news in hindi, Indian economy, Industrial units, Rural economy

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया