नई कार खरीदने में समझदारी या सेकंड हैंड खरीदने में बुद्धिमानी? गणित समझ लिया, तो रहेंगे फायदे में


हाइलाइट्स

बाजार में नई कारों की कीमत काफी बढ़ गई हैं.
5 लाख रुपये से नीचे कोई सस्ती कार उपलब्ध नहीं है.
ऐसे में लोन पर क्या नई कार खरीदना फायदे का सौदा होगा.

Car Buying On EMI: नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन महंगाई के इस दौर में कारें भी बहुत महंगी हो गई हैं. आजकल सबसे सस्ती कार भी 5 लाख रुपये में मिल रही है. यही वजह है कि कुछ लोग सेकेंड हैंड कार लेना ही बेहतर मानते हैं, तो कुछ लोग इस बात में उलझे रहते हैं कि सेकेंड हैंड कार खरीदें या लोन पर नई कार ही घर ले आएं.

अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में उलझे हैं तो आज हम आपको उदाहरण देकर समझाने वाले हैं कि आपके लिए पुरानी कार सही रहेगी या नई कार खरीदना समझदारी का फैसला होगा. आइये जानते हैं…

यह भी पढ़ें: कार में एक बूंद भी न हो पेट्रोल, फिर भी हो जाएगी स्टार्ट, जान लीजिये ये जबरदस्त ट्रिक, आएगी बहुत काम

समझें पुरानी कार का गणित
एक कार की औसत आयु 10-15 साल होती है. अगर ओनर कार को ठीक तरह से चलाता है तो बिना ज्यादा मरम्मत कराए इसका इंजन 1.50 लाख किलोमीटर आसानी से चल सकता है. यानी एक साल में कार औसतन 10 हजार किलोमीटर चल जाती है. इस हिसाब से देखें तो यदि आपको 3 साल या 30,000 किलोमीटर चली कोई पुरानी मिल जाए तो इसकी कंडीशन को अच्छा मान सकते हैं. आपको मार्केट इतने 3 साल चली पुरानी कार 4.5 लाख रुपये में मिल जाएगी.

नई कार में कितनी समझदारी?
मौजूदा समय में नई कार खरीदने में कितनी समझदारी है, इसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास कीजिए. मान लें कि आपको मारुति बलेनो जेटा एएमटी पेट्रोल वैरिएंट कार खरीदनी है जिसकी ऑन-रोड कीमत तकरीबन 9 लाख रुपये है. यदि आप इस कार के लिए 5 लाख रुपये का कार लोन लेना चाहते हैं, तो 6 साल के लिए 10 फीसदी के हिसाब से आपको 6.5 लाख रुपये चुकाने होंगे. यानी नई कार पर कुल खर्च 4 लाख रुपये + 6.5 लाख रुपये= 10.5 लाख रुपये आएगा. लोन पर यह कार आपको 1.5 लाख रुपये महंगी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: एक या दो नहीं, 7 अलग-अलग धातुओं से बनता है कार का इंजन, यूं ही नहीं मिलती फौलादी मजबूती!

वहीं, दूसरा ऑप्शन है कि आप 3 साल चली सेकेंड हैंड कार 4.5 लाख रुपये में खरीद लें. इससे आप सीधे तौर पर 6 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं. अगर आप पुरानी कार की मरम्मत करवाने के लिए 50 हजार रुपये खर्च भी कर देते हैं तो आप आसानी से 5.5 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं.

क्या लें फैसला?
ऊपर बताए गए उदाहरण के अनुसार कहें तो यदि आपको सेकेंड हैंड कार अच्छी कंडीशन में मिल जाती है तो उसे खरीदना ही फायदे का सौदा होगा. इससे आप नई कार में अधिक खर्च करने से बच जाएंगे. बचे हुए पैसा को आप किसी और काम में लगा सकते हैं.

Tags: Auto News, Car loan, Cars

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया