Job Alert : भोजपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां होने जा रही सैकड़ों पदों पर भर्ती


गौरव सिंह/ भोजपुर.जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. नौकरी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरा में संपर्क कर सकते हैं. औद्योगिकप्रशिक्षण संस्थान में आगामी 13 जून को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है. जहां 500 होनहार युवाओं को जॉब देने की तैयारी की गई है. यह जॉब कैंप 13 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरा कार्यालय परिसर में आयोजन किया जाएगा.

योग्यतानुसार कैंपस में चयन

जॉब कैंप श्रम संसाधन विभाग के तरफ से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार कैंपस में चयन करेगी. कैंपस चयन के बाद नियोक्ता द्वारा अप्रेंटिसशिप जॉब उपलब्ध कराया जाएगा. कैंपस चयन के बाद कंपनी द्वारा इस कैंप में 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला बेराजगारों को अप्रेंटिस पद के लिए कुल 500 होनहार युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसमें हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज का फोटो, बायोडाटा (रिज्यूम ) और सभी पत्र की मूल कॉपी जरूरी है.


कुल 500 पदों पर होगी बहाली

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशशिप मेला में 500पदों पर बहाली होगी.अप्रेंटिस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास, ITI, NON- ITI, BA, B.SC & B.COM चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को10500 से 21000रुपए सैलरी मिलेगी. इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों कीउम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक चाहिए. इसमेंपुरुष और महिला आवेदक हैं. नीति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे. आईटीआई की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया मैं सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी. जल्द से जल्द इस सुनहरे अवसर का युवा लाभ उठाएं.

Tags: Bihar News, Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया