घर में हो रही थी बहन की शादी, गांव में बड़े भाई की हत्या, आनन-फानन में हुई विदाई

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बहन की शादी के दिन ही उसके बड़े भाई की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर ही लगा है. यह घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बंगरा गांव की है. वहीं मृतक की पहचान दीनानाथ साह के 24 वर्षीय पुत्र संजय साह के रूप में की गई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, संजय साह की चचेरी बहन पूजा कुमारी की शादी रविवार की रात हो रही थी. द्वार पूजा के बाद जयमाला के दौरान युवक गांव में खाना लेकर बांटने गया था. कुछ देर तक जब संजय घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस बीच पता चला कि जिस व्यक्ति के यहां युवक खाना लेकर गया था, वहां उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया है.

अंदर से कमरा बंद करने के बाद घर के अन्य सदस्य गायब हैं. दरवाजा को तोड़कर जब देखा गया तो संजय साह का फंदे से शव लटक रहा था. दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि खिड़की की जाली तोड़ दी गई थी. पुलिस ने सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर से (गोपालगंज)

जिस कमरे में हुआ मर्डर, उसी घर की लड़की से था प्यार
बैकुंठपुर थाने के कृतपुरा बंगरा गांव में बहन की डोली उठने से पहले बड़े भाई की हत्या से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. जिस घर में शादी का खाना लेकर संजय गया था, उसी घर में दोस्त की बहन से उसका प्यार था. खाना लेकर संजय जब पहुंचा तो लड़की के भाइयों ने देख लिया और उसे यह नागवार गुजरा. जिसके बाद संजय की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो गए. मृतक के परिजनों का कहना है कि संजय साह की पिटाई करने के बाद उसके गले में रस्सी डालकर फंदे पर लटका दिया गया था, ताकि सुसाइड का रूप दिया जा सके.

भाइयों में पांचवें नंबर पर था संजय
बैकुंठपुर थाने के कृतपुरा बंगरा गांव का संजय साह छह भाइयों में पांचवे नंबर पर था. जो बड़ी होनहार व यज्ञ आयोजन में स्वादिष्ट भोजन बनाने में निपुणता हासिल की थी. घटना को लेकर अन्य भाई क्रमशः जय किशोर साह, गौतम साह, जितेंद्र साह, विकास कुमार साह, रोहित कुमार साह सहित अन्य परिजन आहत थे. संजय अपने परिवार का कमाऊ सपूत था. वह शादी विवाह में खाना बनाकर जीवन-यापन कर रहा था. संजय की हत्या के बाद उसकी पत्नी व बच्ची की परवरिश की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.

आनन-फानन में सिंदूरदान कर बाराती को किया विदा
संजय की शादी साल भर पहले ही हुई थी. डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी कीमी देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया. डेढ़ माह की दुधमुंही बेटी आरजू पिता की हत्या से अनजान है. पति की मौत के बाद कीमी देवी का बुरा हाल है. वहीं माता राधिका देवी, बड़ी बहन अनीता देवी, दादी लालमति कुंवर, चाचा किशुनदेव साह सहित अन्य परिजन संजय की मौत से काफी आहत थे. संजय के साथ हुई अप्रत्याशित घटना के बाद पूर्व से तय शादी का उत्साह अधूरा रह गया. मृतक के चाचा किशुनदेव साह की बेटी पूजा की शादी को लेकर मंडप में रिश्तेदारी से लेकर अन्य लोग एकत्रित हुए थे. तभी हत्या की जानकारी परिजनों को मिली. इससे पहले द्वार पूजा, जयमाला, बरनेत आदि की रस्म पूरी हो चुकी थी. सिंदूरदान की रस्म आनन-फानन में पूरी की गई. उसके बाद रात में ही बारात विदा कर दी गई.

मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस
एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है, लेकिन पुलिस जांच कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. परिजनों के द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं घटना को लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस लव ट्रायंगल में हत्या के बिंदु पर जांच कर रही. पुलिस मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाल रही है. कॉल डिटेल्स के आधार पर हत्याकांड का राज खुल सकता है.

आरोपी फरार
बहरहाल घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं. हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिससे कातिल को पकड़ा जा सकेगा और जल्द ही इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा. फिलहाल पुलिस नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही.

Tags: Bihar crime news, Gopalganj news, Local18, Marriage news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया