Shocking : कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में छात्राओं से रेप, संचालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़. टीकमगढ़ जिले में कोचिंग हॉस्टल में दो छात्राओं के साथ रेप की वारदात हुई. आरोपी उसी हॉस्टल का संचालक है. संचालक ने दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया.

खरगापुर थाना क्षेत्र के यह गांव में हॉस्टल और कोचिंग संचालक की दरिंदगी का मामला सामने आया है. हॉस्टल में रहकर कोचिंग पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ यहां के शिक्षक ने रेप किया. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए एक छात्रा के भाई ने देख लिया और पूरे मामले की शिकायत उसने अपने परिवार से की. उसके बाद एक और छात्रा के साथ हुई घटना के बारे में पता लगा. जब पूछताछ की गई तो दो छात्राओं ने अपने साथ हुई दरिंदगी की वारदात अपने परिवारजनों को बताई. परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत थाने में की.

जांच शुरू
पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. हॉस्टल में पढ़ने वाली तमाम मासूम छात्राओं के परिवारवाले अब परेशान हैं. पुलिस ने सभी छात्राओं को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- BHOPAL : सतपुड़ा प्रशासनिक भवन में लगी भीषण आग, कांग्रेस ने उठाए सवाल

हॉस्टल संचालक गिरफ्तार
बताया जा रहा है भटगोरा गांव में पुष्पा कोचिंग सेंटर एवं हॉस्टल का संचालन सुदीप यादव कर रहा था. उसका भाई भी उसके हॉस्टल में सहयोग करता था. घटना सामने आने के बाद सुदीप के भाई ने मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने सुदीप के साथ उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बिना अनुमति चल रहा था हॉस्टल
पुष्पा कोचिंग सेंटर एवं हॉस्पिटल भटगोरा गांव में बगैर अनुमति के ही चल रहा था. गंभीर बात यह है कि इस हॉस्टल पर किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी. जब घटना सामने आई तब प्रशासन को हॉस्टल के बारे में जानकारी लगी. एसडीएम और तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और हॉस्टल को बंद करा दिया. पुलिस का कहना है दोनों छात्राओं की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Madhya pradesh latest news, Minor Girl Rape Case, Tikamgarh S12p06

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया