काले चावल के 4 चमत्कारिक उपाय, अच्छी नौकरी के बनने लगेंगे योग, रुके हुए काम होंगे पूरे


हाइलाइट्स

सरसों के तेल में काले चावल को मिलाकर शनि देव को चढ़ाने से नौकरी के योग बनते हैं
काले चावल के उपाय से कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है

Kale Chawal Ke Upay: हिंदू धर्म में अक्षत यानी चावल का बहुत महत्व बताया गया है. पूजा-पाठ, जप आदि सभी मांगलिक काम और पूजा अनुष्ठानों में अक्षत का उपयोग किया जाता है. हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार अक्षत के बिना धार्मिक और मांगलिक कार्य अधूरे माने जाते हैं. एक तरफ जहां अक्षत्र का उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है वहीं दूसरी तरफ काले चावल का उपयोग तंत्र क्रियाओं में किया जाता है. शास्त्रों में काले चावल के कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. काले चावल के ये उपाय बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से काले चावल के कुछ ऐसे ही उपाय जानते हैं.

1.वैवाहिक जीवन में खुशियों के लिए: काले चावल के उपाय से वैवाहिक जीवन मे खुशियां प्राप्त की जा सकती हैं. यदि आपका वैवाहिक जीवन अच्छे से नहीं चल रहा, आए दिन लड़ाई झगड़े लगे रहते हैं या फिर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ पर काले चावल डालकर जल चढ़ाएं. इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास तेल के दीपक में काले चावल डालकर जलाएं. यह उपाय करने से आपका वैवाहिक जीवन सही चलेगा और आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल

2.नौकरी के उपाय: अगर आप काफी दिनों से किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल रही तो काले चावल के उपाय से फायदा मिल सकता है. इसके लिए शनिवार के दिन शनि देव को सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं. साथ ही शनि देव के मंत्र का जाप भी करें. ऐसा करने से आपको जल्दी ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं.

3.बीमारी से राहत: काले चावल का उपाय करने से कई बीमारियों से राहत पाई जा सकती है.यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव को काले चावल को दूध में मिलाकर और जल चढ़ाएं. साथ ही भगवान शिव को मीठा अर्पित करें. ऐसा करने से लंबे समय से चली आ रही बीमारी ठीक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

4.रुके हुए काम पूरे होंगे: काले चावल का उपाय करने से बहुत दिनों से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. अगर आपको नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप अपने घर के पूजा स्थान पर उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगा लें. उसके नीचे या फोटो के पीछे की तरफ काले चावल के दाने पुड़िया में छिपा कर रख दें. यह उपाय करने से आपको नौकरी में जल्द तरक्की मोलेगी और आपके अटके हुए काम भी बनने लगेंगे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Vastu tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया