अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. व्रत, पूजा और साधना के चार महीने को सनातन धर्म में चातुर्मास (Chaturmas 2023) के नाम से जाना जाता है. आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी के बीच के चार महीने को चातुर्मास कहते हैं. इस बार 29 जून से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है. काशी के विद्वान और ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इन चार महीनों में व्रत, जप तप का विशेष फल मिलता है और भक्ति से शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी होने के साथ ही वातावरण भी अच्छा होता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के मुताबिक, साधु संत इन चार महीनों में कठिन नियमों का पालन करते हैं. वे पूरे दिन में सिर्फ एक ही बार भोजन करते हैं. इतना ही नहीं इन चार महीनों में बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए. इसके अलावा नदी की सीमा को भी पार नहीं करना चाहिए.
इन कामों की होती है मनाही
चातुर्मास के चार महीनों में शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. बता दें कि इन चार महीनों में जगत के पालन हार भगवान विष्णु शयनकक्ष में होते हैं.
आपके शहर से (वाराणसी)

G-20 Summit: गुलाबी मीनाकारी के इस खास तोहफे से होगा मेहमानों का स्वागत, जारी किया गया फर्स्ट लुक

G20 Summit: पीएम मोदी ने काशी को बताया ज्ञान का केंद्र, कहा- ग्लोबल साउथ के लिए विकास अहम मुद्दा

बनारस में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन वॉटर टैक्सी, जानें किराया और रूट शेड्यूल

VIDEO: जी20 समिट के लिए वाराणसी तैयार, विदेश मंत्री जयशंकर ने किया दलित बूथ अध्यक्ष के घर नाश्ता

Gold-Silver Price Today: बनारस सर्राफ़ा बाजार में सोना और चांदी का भाव स्थिर, चेक करें आज के दाम

Vastu Tips: झाड़ू के साथ भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल! काशी के ज्योतिषी से जानें नियम

Varanasi Weather Update: आज गर्मी से मिलेगी राहत! आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी के आसार

आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज

UP Board Result: 10th, 12th की मार्कशीट में त्रुटियां, बोर्ड की ओर से ऐसे हो रही हैं ठीक

वाराणसी डकैती कांड में 7 पुलिसकर्मी नौकरी से बर्ख़ास्त, पुलिस कमिश्नरेट में मचा हड़कंप

Varanasi Weather Alert: वाराणसी में आसमान से बरस रहे आग! क्या वीकेंड पर मिलेगी राहत?
करें इन चीजों से परहेज
शास्त्रों में ऐसा विधान है कि चातुर्मास के चार महीनों में भगवान विष्णु को चढ़ाए जानेवाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान आचार, बैगन, मूली, आंवला, मसूर, इमली का सेवन करने से बचना चाहिए.
इन चीजों का करें सेवन
चातुर्मास के चार महीनों में नारियल, केला, चावल, गेहूं, दही, गाय का दूध, आम, कटहल, समुद्री नमक का सेवन किया जा सकता है.
(नोट – ये बातें धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषी के कथन पर आधारित हैं. News 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Dharma Aastha, Local18, Religion 18, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 21:53 IST






