शराब के धंधे में उतरा यूपी-बिहार का कुख्यात यह अपराधी, इन राज्यों की पुलिस थी परेशान, अब हो गया गिरफ्तार

गोविंद कुमार/ गोपालगंज. यूपी-बिहार का कुख्यात अपराधी रामबाबू यादव इन दिनों शराब के धंधे में उतर आया है. यूपी से चोरी की वाहनों से शराब की तस्करी करने में लगा था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गोपालगंज के जादोपुर थाने की पुलिस ने गंडक नदी के दियारा इलाके से कुख्यात अपराधी रामबाबू यादव की गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी की बाइक और 80 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है.

आपके शहर से (गोपालगंज)


यूपी-बिहार पुलिस के लिए बन गया था सिरदर्द

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरौली थाने के मिर्जापुर गांव निवासी शिव मंगल यादव का पुत्र रामबाबू यादव पिछले पांच साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय था. इसपर कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाने में डकैती का मामला पिछले साल दर्ज हुआ था. इसके अलावा मधेपुरा थाना में अपहरण का मामला साल 2019 में दर्ज हुआ था. वहीं गोपालगंज के बरौली थाने में दो आपराधिक मामला दर्ज है. तीन लूट समेत कुल चार मामलों में यूपी और बिहार की पुलिस को उसकी तलाश थी. बिहार और यूपी पुलिस के लिए यह कुख्यात अपराधी सिरदर्द बन चुका था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. अब जाकर इसको गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

जादोपुर छरकी बांध पर नाकेबंदी कर की गई गिरफ्तार

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोमवार को कुख्यात चोरी की बाइक से शराब लेकर आ रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस जादोपुर छरकी बांध पर नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है. इस कार्रवाई में जादोपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुलिस अधिकारी प्रमोद पुष्प, रामजी विश्वकर्मा, अजीत कुमार आदि शामिल थे. पुलिस ने इस अपराधी की गिरफ्तारी के बाद से राहत की सांस ली है. वहीं, उम्मीद जता रही है कि जिले में अब शराब तस्करी और अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी.

Tags: Bihar News, Crime News, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया