Gurugram News: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर अपनी ही कार से मेट्रो तक ली लिफ्ट और छोड़ दी गाड़ी

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार को एक 30 वर्षीय शख्स के साथ नशे की हालत में लूट की घटना हुई. दरअसल, गोल्फ कोर्स रोड पर एक कंपनी में काम करने वाले अमित प्रकाश नाम के शख्स  अपनी कार में बैठे थे. तभी एक अनजान शख्स ने उनके साथ आकर ड्रिंक की. नशा इतना ज्यादा हो गया था कि अमित को होश नहीं रहा. जब वह होश में आए तो मालूम चला कि वह अपनी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 18,000 रुपये नगद गंवा चुके हैं.

दरअसल, अमित प्रकाश शुक्रवार को काम खत्म कर अपनी कार में आराम करने के इरादे से बैठे थे. तभी एक अनजान शख्स ने आकर उनके साथ काफी देर तक शराब पी. काफी नशे में होने के बाद अजनबी शख्स ने उन्हें सुभाष चौक मेट्रो के पास ले जाकर उनको कार से उतार दिया. वह अजनबी शख्स अमित की कार लेकर भाग गया. अमित ने घर जाने के लिए मेट्रो ली. सवेरे जब उन्हें सब कुछ याद आया तो उन्होंने सेक्टर 65 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है, जो चोरी से संबंधित है. अमित ने पुलिस को बताया कि वह अपना काम पूरा करने के बाद गोल्फ कोर्स रोड पर लेकफॉरेस्ट वाइन शॉप में बीईओबी कियोस्क पर गए थे. उन्होंने बताया कि नशे में मैंने एक बोतल के लिए 20,000 रुपये का भुगतान कर दिया था. लेकिन दुकानदार ने बाद में 18 हजार रुपये कैश लौटा दिए थे. उसके बाद मैं कार में आकर ड्रिंक करने लगा. कुछ देर में एक अनजान शख्स ने मेरे साथ पीने की अनुमति मांगी. तो मैंने उसे ड्रिंक ऑफर कर दी. 

अमित ने बताया कि काफी शराब पीने के बाद वह अजनबी के साथ सुभाष चौक गए. वहां जाने के बाद वह भूल गए कि वह अपनी ही कार में हैं. अजनबी के कहने पर वह कार से उतर गए. वहां से मेट्रो से वह घर पहुंचे. हालांकि, अमित को उस अजनबी शख्स के बारे में सुबह में कुछ भी याद नहीं आ रहा था.

यह घटना ट्विटर पर  वायरल होने लगी. लोग घटना पर मजेदार ट्वीट करने लगे, किसी ने इस पर ट्वीट किया, ‘कादर खान/गोविंदा की फिल्म का टिपिकल कॉमेडी सीन.’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘यह रोहित शेट्टी की गोलमाल कॉमिक सीक्वेंस (जो भी सीक्वेंस नंबर अब 100 या 102 है) में पक्का आने वाला है. आशा है, कि इस शख्स को रॉयल्टी मिलेगी.’

Tags: Delhi gurugram, Gurugram crime news, Gurugram Police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया