Big News : भोपाल के सतपुड़ा प्रशासनिक भवन में लगी भीषण आग, कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल. राजधानी भोपाल में प्रशासनिक भवन मंत्रालय से लगे सतपुड़ा भवन में आज भीषण आग लग गयी. आग लगने से हड़कंप मच गया. ये आग इस भवन की तीसरी मंजिल लगी जो इतनी भीषण है कि उसका धुआं पूरी बिल्डिंग में भर गया. आनन-फानन में कर्मचारियों और अधिकारियों को बाहर निकाला गया. बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आदिम जाति कल्याण विभाग का दफ्तर है. उसके ऊपर से माले पर स्वास्थ्य और अन्य विभाग हैं. आग लगने के कारण आदिम जाति कल्याण विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरीके से खाक हो गए हैं. कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं.

आदिम जाति कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी इसी बिल्डिंग के फ्लोर पर अलमारियों में रखी गई थी. दस्तावेज इतने थे कि एक के बाद एक आग पकड़ते गए और देखते ही देखते आग पूरे फ्लोर पर फैल गयी. हालांकि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गईं. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं.

आग पर काबू पाने में मुश्किल
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को खासी मशक्कत करना पड़ी. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन जिस फ्लोर पर आग लगी है वहां पर बताया जा रहा है कि आदिम जाति कल्याण विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. कई वर्षों पुरानी फाइलें यहां पर रखी हुई थीं. जिस फ्लोर पर आग लगी उसी फ्लोर पर एक स्टोररूम भी था जिसमें पुरानी कई फाइलें रखी हुई थीं. जो आग की चपेट में आने के कारण जलकर खाक हो गई.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi in MP : नर्मदा पूजन पर बीजेपी का तंज-चुनावी हिंदू हैं प्रियंका गांधी…

फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल
बिल्डिंग के फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी सतपुड़ा विंध्याचल भवन में लगी आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे. उसके बाद फायर सेफ्टी को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे. लेकिन सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल में लगी आग और फायर सिस्टम के काम नहीं करने पर फिर सरकारी व्यवस्था सवालों के घेरे में है.

आग का कारण अज्ञात
बिल्डिंग में दिन के समय आग लगी. उस वक्त कई आईएएस अफसर, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और विभाग के अफसर बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे. सरकार से जुड़ी योजनाओं और आदिम जाति कल्याण विभाग के अलावा कुछ और विभागों से जुड़े दस्तावेज भी इस आग के कारण जलकर खाक होने की खबर निकल कर आ रही है. आग पर पूरी तरीके से नियंत्रण पाने के बाद ही उसके कारणों और नुकसान का पता चल पाएगा. हालांकि इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

Tags: Bhopal latest news, Fire, Madhya pradesh latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया