
नई दिल्ली. भारत के अंदर तो उड़ान योजना के तहत छोटे-छोटे शहरों तक हवाई यात्रा शुरू हो रही है. लेकिन, अब विदेश में भी नई-नई जगहों तक उड़ानें शुरू करने की तगड़ी तैयारी है. इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है. इस फैसले के बाद इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और आकासा एयर जैसी कंपनियों को दुनिया के नए-नए शहरों तक उड़ानें शुरू करने में आसानी होगी और हवाई यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.
DGCA ने 12 जून को जारी एक आदेश में कहा है कि नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक उड़ाने शुरू करने भारतीय कंपनियों को नियमों में भारी छूट दी जाएगी. नियम आसान बनाए जाने से घरेलू विमानन कंपनियों को विदेशी शहरों तक पहुंच बनाने में काफी आसानी होगी. DGCA किसी भी नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक उड़ानें शुरू करने से पहले कंपनियों की तैयारियों की समीक्षा करता है और सभी पैमाने पर फिट होने के बाद ही उन्हें उड़ानें शुरू करने की इजाजत दी जाती है.
.
Tags: Air india, Business news in hindi, DGCA, Indigo Airlines, International flights, Vistara airlines
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:15 IST






