मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन

हाइलाइट्स

विमानन विभाग मध्यप्रदेश की 23 हवाई पट्टियों को चिह्नित कर उनका उन्नयन कराएगा.
विधानसभा चुनाव से पहले यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं.

भोपाल. चुनाव आने वाले हैं. तब, मध्यप्रदेश की हवा में आपको खूब सारे उड़नखटोले और इनमें सवार नेता भी नजर आएंगे. लिहाजा, नेताओं की सेफ लैंडिंग के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने हवाई पटि्टयों को चकाचक करने का फैसला लिया. हवाई पटि्टयों को इस लायक बनाया जाएगा कि उनमें जेट प्लेन भी उतर सकें.
विमानन विभाग मध्यप्रदेश की 23 हवाई पट्टियों को चिह्नित कर उनका उन्नयन कराएगा. इसके सर्वे का काम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपा गया है. यह हवाई पट्टियां स्टेट जेट प्लेन के अनुरूप तैयार की जाएंगी. विधानसभा चुनाव से पहले यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं. वहीं, जिन हवाई पट्टियों की लीज समाप्त हो चुकी है, उन्हें राज्य सरकार अपने आधिपत्य में लेगी. विमानन विभाग के अफसरों ने बताया कि बजट का प्रावधान कर लिया है. सर्वे के बाद पीडब्ल्यूडी हवाई पटि्टयों का काम शुरू कर देगा.

यह भी पढ़ें : एक्शन में मीलार्ड और मध्यप्रदेश सरकार! खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में एयरपोर्ट और हवाई पट्टियां
मध्य प्रदेश के फिलहाल 31 जिलों में विमानतल एवं हवाई पट्टियां उपलब्ध हैं. इनमें से 23 हवाई पट्टियों का उन्नयन विधानसभा चुनाव से पहले का लक्ष्य है. इसके अलावा सिंगरौली की हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई है. इसका जल्द ही शुभारंभ कराया जाएगा. गौरतलब है कि इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, छतरपुर (खजुराहो) व जबलपुर में एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाई अड्डे हैं. दमोह (डायमंड सीमेंट), शहडोल (ओरिएंट पेपर मिल) और नागदा (गेसिम) में सार्वजनिक संगठनों तथा निजी क्षेत्रों की हवाई पट्टियां भी हैं.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें : टिफिन पॉलिटिक्स: बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को मनाने डिनर डिप्लोमेसी की स्ट्रेटजी अपनाई, टिफिन बैठकें शुरू की

सिंगरौली के लिए कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव
सिंगरौली में निर्माणाधीन हवाई पट्टी के लिए 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव अब कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा. पहले बजट 35 करोड़ रुपए था. यह हवाई पट्टी पीपीपी मोड पर बनाई जा रही है. इसमें 12 करोड़ रुपए कोल इंडिया और छह करोड़ रुपए एनटीपीसी ने दिए हैं. शेष बजट डीएमएफ (जिला खनिज प्रतिष्ठान) से उपलब्ध कराया गया है. निजी औद्योगिक कंपनियां हवाई पट्टी का उपयोग करती है तो उनसे किराया लिया जाएगा.

Tags: Madhya Pradesh Assembly Elections 2023, Madhya Pradesh News Updates, Mp news live today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया