The Trial trailer: पहले ही सीन में पति को जड़ा थप्‍पड़, कानूनी झमेजे से भरपूर है काजोल की ये पहली वेब सीरीज

Kajol’s Debut Web Series The Trial trailer: 90 के दशक की कई एक्‍ट्रेसेस जैसे रवीना टंडन, करिश्‍मा कपूर, माधुरी दीक्ष‍ित… ओटीटी की दुनिया में नई पारी शुरू कर चुकी हैं. अब इस ल‍िस्‍ट में काजोल का भी नाम आ रहा है. काजोल की पहली वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का ट्रेलर आ गया है. कोजोल की ये सीरीज ड‍िज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम होंगी, ज‍िसमें काजोल एक लॉयर बनी नजर आएंगी. इस सीरीज में काजोल नोयोन‍िका सेनगुप्‍ता के क‍िरदार में नजर आ रही हैं.

ट्रेलर में द‍िखाया गया है कि काजोल के पति राजीव सेन गुप्‍ता एड‍िश्‍नल जज है, ज‍िसपर फैसला बदलने के लिए सेक्‍शुअल फेवर लेने का आरोप है. पति के जेल जाते ही काजोल अकेली पड़ जाती हैं और तब सालों से हाउस वाइफ बनीं काजोल एक बार फिर अपनी वकालत का सफर शुरू करती हैं. काजोल अपनी दो बेट‍ियों को पालने के ल‍िए वकील बनती हैं, लेकिन अब उनके पास उनके ही पति का केस आ जाता है.

2 म‍िनट 1 सैकंड के इस ट्रेलर में काजोल काफी इंप्रैस कर रही हैं. काजोल के इस क‍िरदार में काफी लेयर्स हैं जो साफ नजर आ रही हैं. द‍िलचस्‍प है कि कि हाल ही में आई मनोज बाजपेयी की फिल्‍म ‘बंदा’ में मनोज वकील बने हैं. इससे पहले पंकज त्र‍िपाठी भी एक वेब सीरीज में वकील बन चुके हैं. ऐसे में काजोल के इस अवतार पर उम्‍मीदें काफी लगी हैं. बता दें कि इस सीरीज का ट्रेलर सामने आने से कुछ द‍िन पहले ही काजोल ने प्रमोशन का एक अलग अंदाज अपनाया. उन्‍होंने अपने सोशल मीड‍िया के सारे पोस्‍ट हटा द‍िए और कहा कि वो सोशल मीड‍िया से कुछ समय का ब्रेक ले रही हैं. हालांकि बाद में सामने आया कि उन्‍होंने ऐसा अपनी इस वेब सीरीज के लिए क‍िया था. कई दर्शकों को प्रमोशन का ये अंदाज ब‍िलकुल पसंद नहीं आया.

” isDesktop=”true” id=”6494233″ >

न‍िर्देशक सुपर्ण वर्मा की ये सीरीज अमेर‍िकन वेब सीरीज ‘द गुड वाइफ’ का इंडियन एडेप्‍टेशन है. ‘द गुड वाइफ’ 2009 में टेलीकास्‍ट हुआ था, ज‍िसके 7 सीजन आए थे.

Tags: Kajol, Web Series

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया