
सौरभ वर्मा/रायबरेली. लगातार हो रही तेज धूप के साथ हीभीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. अधिकतर मरीज डायरिया उल्टी-दस्त से ग्रसित हो रहे हैं. साथ ही लू की चपेट में आने से भी काफी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं. जिससे अस्पतालों में भारी भीड़ देखी जा रही है. अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकों द्वारा इन बीमारियों से बचाव के लिए खानपान में सुधार लाने की सलाह दी जा रही है. चिकित्सकों द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों को गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन बिल्कुल ना करने की सख्त हिदायत दी जा रही है.
सीएचसी शिवगढ़ के चिकित्सक डॉक्टर सौरभ सिंह के मुताबिक यदि लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी व लू से बचना है तो अपने दैनिक खानपान की चीजों में सुधार करें. साथ ही यदि आप अरहर की दाल का सेवन करते हैं तो वह कतई ना करें. इसकी जगह मिश्रित दाल का प्रयोग करें. जिससे कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे. डॉक्टर सौरभ सिंह बताते हैं कि इस मौसम में लोग अधिक से अधिक शिकंजी पिएं, अरहर की जगह मूंग, मसूर, उड़द यह मिश्रित दालों का प्रयोग करें. सरसों की तेल की जगह नारियल या जैतून का तेल इस्तेमाल करें. अगर संभव हो तो देसी घी का प्रयोग करें.
ये लक्षण दिखने पर तुरंत ले चिकित्सक की सलाह
अगर आप कई दिनों से बीमार चल रहे हैं तेज बुखार, खांसी आ रही है या फिर अचानक ठंडक लगने लगे तो आप तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर अपना इलाज कराएं. जिससे समय रहते आपको समुचित इलाज मिल सके और आपका स्वास्थ्य अच्छा हो जाए.
दैनिक खान पान में इन चीजों का करें इस्तेमाल
न्यूज 18 से बात करते हुए सीएचसी शिवगढ़ के चिकित्सक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि यदि आपको हीटवेव से बचना है तो अपने दैनिक खानपान में बदलाव करना होगा. आप अपने दैनिक खानपान में हरी सब्जियों एवं ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें. जिससे आप डायरिया व लू की चपेट में आने से बचे रहें.
.
Tags: Health News, Local18, Rae Bareli News, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:23 IST






