सरकारी कंपनी के शेयर को लगे पंख, सालभर में 4 गुना बढ़ी कीमत, अभी कितना बचा है दम


हाइलाइट्स

आज भी इस शेयर में तेजी देखी जा रही है.
एक महीने में यह शेयर 39 फीसदी उछल चुका है.
पीएसयू स्‍टॉक में आगे भी तेजी की है उम्‍मीद.

नई दिल्ली. सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयरों को पिछले एक साल से पंख लगे हुए हैं. तेजी पर सवार यह स्‍टॉक एक साल में निवेशकों को 300 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न दे चुका है. यह मल्टीबैगर पिछले एक महीने में ही 39 फीसदी उछल चुका है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि यह पीएसयू स्‍टॉक आगे भी निवेशकों को अच्‍छा रिटर्न देगा. आज भी एनएसई पर यह शेयर 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 1,047 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स एक सरकारी कंपनी है. यह देश के सबसे बड़े शिपबिल्डिंग यार्ड्स में से एक है. नौसेना के लिए वॉरशिप बनाने के साथ ही कंपनी ओवरसीज क्लाइंट्स के लिए कार्गो शिप, पैसेंजर शिप, सप्लाई वेसल्स, मल्टीपर्पज सपोर्ट वेसल्स, वॉटर टैंकर्स बनाती है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है. मेक इन इंडिया मुहिम को देखते हुए कंपनी का बिजनेस आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्‍मीद है. इसी वजह से शेयर में तेजी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-  Stock Tips: ये 5 स्‍टॉक कर सकते हैं मालामाल, ब्रोकरेज को 17% बढ़त की उम्‍मीद, चेक करें टार्गेट प्राइस

सालभर में 313 फीसदी रिटर्न
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर सोमवार को 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 1047 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में यह शेयर 39 फीसदी चढ़ चुका है. पिछले छह महीनों में इस शेयर में करीब 19 फीसदी की तेजी आ चुकी है तो साल 2023 यह शेयर अब तक 32.63 फीसदी की छलांग लगा चुका है. एक साल में निवेशकों का यह शेयर 312 फीसदी रिटर्न दे चुका है. पांच साल में इस शेयर का मुनाफा 522 फीसदी है.

1 साल में पैसा हो गया चार गुना
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले एक लाख रुपये लगाए थे और अपने निवेश को अभी तक बनाए रखा है, तो अब उसके निवेश की वैल्‍यू 4.13 लाख रुपये हो चुकी है. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि सालभर में ही इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक की कीमत 253.35 रुपये से बढ़कर 1047 रुपये हो चुकी है.

इसलिए आई तेजी
मझगांव डॉक के लिए वित्‍त वर्ष 2023 काफी अच्छा रहा है. रेवेन्यू में 37 परसेंट और प्रॉफिट में 83 फीसदी की वृद्धि हुई है. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 105 फीसदी चढ़कर 326.19 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले समान अवधि में 159.01 करोड़ रुपये था. कंपनी ऑर्डर बुक काफी स्‍ट्रांग है. 31 मार्च, 2023 तक कंपनी के पास करीब 38,755 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे. इनमें शिपबिल्डिंग, सबमरीन और हेवी इंजीनियरिंग डिवीजन के ऑर्डर शामिल हैं.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Business news in hindi, Money Making Tips, Multibagger stock, Stock market, Stock tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया