नोएडा. नोएडा के सेक्टर 18 /62 एलिवेटेड रोड़ पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, हादसे में एक निजी चैनल के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई. पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल से घायल दोनों युवकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है., वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है. एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम फरार चालक और पिकअप मालिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहाँ पर एक पिकअप वैन और बाइक को टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटा , जिसके कारण बाइक सवार दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए. एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय फिल्म सिटी से सेक्टर 62 की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ है.
फिल्म सिटी के एक मीडिया हाउस में काम करने वाले दो बाइक सवार जर्नलिस्ट शिफ्ट पूरी करने के बाद गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल इस्कॉन टेंपल के आगे बढ़ी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई. इसकी वजह से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
आपके शहर से (नोएडा)

Fevikwik का इस्तेमाल कर नोएडा के ATM से उड़ा लेते थे रुपये, 4 शातिर ठग गिरफ्तार

नोएडा की इस सोसाइटी में पानी के लिए तरसे लोग, टैंकर मंगवाने के लिए मजबूर

फैशन शो के लिए रिहर्सल कर रही थी मॉडल, रैंप वॉक के दौरान हो गई मौत, परिवार ने दर्ज कराई FIR

नोएडा में चल रहा था फैशन शो…अचानक हो गया हादसा, 24 साल की लड़की की हुई मौत

Noida Parthala Bridge: लीकेज से बचाने के लिए ब्रिज पर लग रहा स्पेशल स्वदेशी फाइबर, जानें खासियत

लंदन और अबू धाबी जैसी ट्रांसपोर्ट सुविधा अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में, जानें देश की पहली पॉड टैक्सी के रूट, किराया और स्पीड के बारे में सबकुछ

Dog Attack: ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में कुत्ते ने लड़की को काटा, अब घर से निकलने से घबरा रही

बैडमिंटन खेलते हुए आया हर्ट अटैक, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान; देखें VIDEO

दिल्ली के सरोजिनी और लाजपत से भी सस्ता है नोएडा का ये वीकली मार्केट, गर्ल्स कर सकती हैं मनचाही शॉपिंग

खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब तक नहीं मिला…तो नोएडा पुलिस ढूंढेगी, यहां दें जानकारी

Noida News : नामी सोसाइटी में AOA को लेकर संग्राम, 2 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, पुलिस के पास पहुंचा मामला
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिकअप वैन का ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. इस हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन उसे पुलिस ने खुलवा दिया था.
.
Tags: Big accident, Noida Crime News, Rain in Delhi NCR
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:53 IST






