OMG! मूंग में डाली गई सफाया रसायन ने ‘साफ’ कर दिए 7 पशु, इनसानों का क्या होगा


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. नर्मदापुरम जिले में इस समय मूंग अपने आखिरी समय में आ गई है. अब किसान बेहद खतरनाक रसायन सफाया (पैराक्वाट डायक्लोराड-24) डालकर मूंग को सुखा रहे हैं. दरअसल इस रसायन से मूंग की फसल जल्द पक जाती है जिसे काटकर अगली फसल के लिए खेत तैयार जल्दी से हो हो जाती है.

मूंग सुखाने के लिए किसानों ने सफाया नाम का रसायन तो डाला, लेकिन रसायन डले मूंग को खाने से 7 पशुओं की मौत हो गई. जब पशु चिकित्सकों को इस बारे में जानकारी मिली तो आनन-फानन में टीम के साथ ग्राम घानाबड़ पहुंचे. उन्होंने देखा कि मूंग खाने के बाद मात्र 15 मिनट में 7 पशुओं की मौत हो गई है. जब किसानों से इन पशुओं के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसान मूंग की फसल में इन दिनों रसायन सफाया डाल रहे हैं. शायद खेतों की मूंग खाने से इन पशुओं की मौत हुई है.

वरिष्ठ पशु चिकित्सक सर्जन डॉ शैलेंद्र नेमा ने बताया कि मूंग की फसल को सुखाने के लिए किसान फसल पर जहरीले रसायन सफाया का छिड़काव कर रहे हैं, उस फसल के पानी को पीने या खाने से पशुओं की मौत हो सकती है. पशुओं के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह बात सिद्ध हो गई कि मूंग में डाले गए रसायन सफाया के कारण 7 पशुओं की मौत हुई है. ग्राम घानाबड़ के दिलीप ने बताया कि सड़क किनारे 7 पशु मृत अवस्था मे पड़े मिले. इनमें 4 गाय 2 बैल 1 बछड़ा थे. उन्होंने बताया कि मूंग को जल्द सुखाने के लिए किसान सफाया डाल रहे हैं, शायद इसी से इन पशुओं की मौत हुई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:27 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया