Bihar Bridge Collapsed: पुल निर्माण निगम के MD नीरज सक्सेना पर गिरी गाज, पद से हटाया

पटना. बिहार के भागलपुर में अगवानी गंगा पुल के गिरने के बाद बिहार की नीतीश सरकार की जमकर किरकिरी हुई है. पुल गिरने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे और भ्रष्टाचार के आरोप लगे.  अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुल निर्माण निगम के एमडी नीरज सक्सेना को पुल ध्वस्त होने के लिए जिम्मेवार मानते हुए उन्हें उनके पद से चलता कर दिया है.

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी नीरज सक्सेना को पद से हटाया गया है. उनकी जगह आईएएस अभय कुमार सिंह को पुल निर्माण निगम का नया एमडी बनाया गया है. आईएएस अभय कुमार सिंह 2004 बैच के अधिकारी हैं. इसके पहले अभय कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव की कुर्सी पर काबिज रहे हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सरकार ने बिहार कैडर के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला और इतने ही आईएएस को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है. अधिसूचना के हिसाब से स्वास्थ्य सचिव के सेंथिल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है. पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को राज्य पुल निर्माण निगम का एमडी बनाया गया है. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रभाकर को राज योजना परिषद का विशेष सचिव बनाया गया है.

आपके शहर से (पटना)

कारा महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक को राज्य पथ विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वित्त विभाग के अपर सचिव मिथिलेश मित्र को मिड-डे-मील निदेशक बनाया गया है. पंचायती राज के निदेशक आनंद वर्मा शर्मा को नगर एवं आवास विभाग का अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश को बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी की जिम्मेवारी दी गई है.

हथकरघा एवं रेशम निदेशक विवेक रंजन मैत्री को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस प्रकाश को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के एमडी का प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि यह पुल 1700 करोड़ रुपये की अधिक राशि से बन रहा था.

Tags: Bihar news today, Bridge Collapse, CM Nitish Kumar, IAS Officer

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया