Kerala: फेक सर्टिफिकेट मामले में महिला पर गिरफ्तारी का खतरा, खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कोच्चि. केरल के महाराजा महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक का पद हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक अनुभव प्रमाण पत्र जमा करने की आरोपी महिला ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. महिला के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी महिला विद्या के मनियानोडी की याचिका गत शुक्रवार को न्यायमूर्ति बी. कुरियन थॉमस की पीठ के समक्ष आई जिस पर उन्होंने अभियोजन पक्ष को 20 जून को अगली सुनवाई तक अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है.

महिला ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उसके खिलाफ ‘राजनीतिक कारणों से मामला’ दर्ज किया गया है और किसी भी तरह से ‘उस पर आरोप नहीं लगाया जा सकता है’.

Tags: Kerala, Kerala High Court

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें