2 ब्लॉकबस्टर के बाद संदीप की ‘एनिमल’ की चर्चा, विजय-शाहिद की चमकाई किस्मत, क्या रणबीर बन पाएंगे ‘कबीर सिंह’!

Animal movie director Sandeep Reddy Vanga: मुंबई. लंबी दाढ़ी, इटेंस लुक, लूंगी में डिफरेंट अंदाज… ‘एनिमल’ मूवी की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर सिर्फ रणबीर कपूर छाए हुए हैं. रणबीर का जुदा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर संदीप रेडी वांगा की फिल्म ‘​एनिमल’ टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है. संदीप की यह तीसरी बड़ी फिल्म है, इससे पहले वे ‘अर्जुन रेडी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट मूवीज दे चुके हैं.

01

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की हाल ही एक झलक सामने आई है. इसमें वे म्यूजिक के बीच मारधाड़ करते दिख रहे हैं. रणबीर का यह लुक उनके फैंस के लिए काफी अलग है और उन्हें इस तरह देखना उनके लिए कुछ अलग है.

02

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को संदीप रेडी वांगा ने निर्देशित किया है. ये वही डायरेक्टर हैं जो पहले ‘अर्जुन रेडी’ और ‘कबीर सिंह’ बना चुके हैं. विजय देवरकोंडा और शाहिद कपूर को उनकी इन दोनों फिल्मों से खूब फायदा हुआ था. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं.

03

‘अर्जुन रेडी’ सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 50 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. वहीं, ‘कबीर सिंह’ इसका हिंदी रीमेक थी, जो 60 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 275 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.

04

संदीप रेडी वांगा ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था. इसके बाद वे साल 2017 में ‘अर्जुन रेडी’ और साल 2019 में ‘कबीर सिंह’ लेकर आए थे. अब संदीप की तीसरी फिल्म ‘एनिमल’ 2023 में रिलीज होगी.

05

रणबीर कपूर की पिछली दो फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ सफल रहीं लेकिन वे रणबीर को वैसा स्टारडम नहीं दे सकीं, जैसी उम्मीद की जा रही थी. अब ‘एनिमल’ में रणबीर का नया लुक फैंस को आकर्षित कर रहा है.

06

संदीप रेडी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है. यह पहला मौका होगा जब रणबीर और रश्मिका किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया