MHT CET Result 2023 : महाराष्ट्र सीईटी का रिजल्ट आज, 4.6 लाख से अधिक छात्रों ने दी है परीक्षा


MHT CET Result 2023 : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से MHT CET 2023 का रिजल्ट आज जारी होगा. जानकारी के अनुसर सीईटी का रिजल्ट आज 12 जून को दिन में 11 बजे घोषित किया जाएगा. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए रिजल्ट जारी करेगा. नतीजे MHT CET 2023 की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर चेक किए जा सकेंगे.

पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2023 परीक्षा 9 से 14 मई और पीसीबी ग्रुप के लिए 15 मई से 20 मई के बीच हुई थी. परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था. इस साल परीक्षा में कुल 4.6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

ऐसे चेक करें MHT CET 2023 रिजल्ट

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा.
-वेबसाइट की होम पेज पर portal links के लिंक पर क्लिक करें.
-इसके बाद Check MHT CET Result 2023 के लिंक पर जाएं.
-अब रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
-रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

कब होगी काउंसलिंग

एमएचटी सीईटी 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग होगी. इसके जरिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि के कोर्स में दाखिले होंगे. अभी काउंसलिंग शुरू होने की डेट घोषित नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें 

MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर

Tags: Education news, Entrance exams, Exam Results

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया