हरियाणा का मौसम: बारिश के बाद 7 डिग्री तक गिरा तापमान, अभी बदलेगा मौसम


हिसार. मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. हरियाणा में शनिवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद हुई बारिश से हिसार के अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में भी 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. वहीं आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 जून को पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़ कर बाकी हरियाणा के जिलों में बारिश हो सकती है. इसी प्रकार 13 जून को दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के जिलों को को छोड़ कर बाकी जगह पर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव 15 जून तक जारी रहेगा. विज्ञानियों की तरफ से लगातार ऐसे मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है.

विज्ञानियों के अनुसार धूप खिलने के कारण शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो बारिश के 35.5 डिग्री तक लुढ़क गया. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 27.6 डिग्री से नीचे गिरकर 21.2 डिग्री तक पहुंच गया. बारिश के चलते आने वाले तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद विज्ञानी कम जता रहे है. दिन भर धूप खिलने के कारण गर्मी ज्यादा रही.

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम 14 जून तक परिवर्तनशील रहेगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ के इस दौरान आने के कारण राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्र में कहीं-कहीं हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

Tags: Haryana News Today, Weather Alert

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया