
शिवहरि दीक्षित / हरदोई. हरदोई में केवल एक ही स्वीमिंग पूल है जिसमे गर्मियों के दिनों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आकर स्वीमिंग पूल में नहाते हैं. मगर उन्हें तैराकी करने में समस्याएं आती थीं. जिसकी वजह से वह स्वीमिंग का अच्छे से आनंद नहीं ले पाते थे. वहीं अगर बच्चों की बात की जाए तो उन्हें भी स्वीमिंग में ट्रेन होने के लिए किसी कोच का सहारा चाहिेए था. बीते दो वर्षों में जो बच्चे या बड़े तैराकी के शौकीन हैं उन्हें अखिल स्वीमिंग की ट्रेनिंग देकर तैराक बना रहे हैं.
हरदोई में अभी तक कोई भी स्वीमिंग का ट्रेनर नहीं था मगर पिछले 12 वर्षों से तैराकी करने वाले अखिल शर्मा खुद स्वीमिंग को अच्छे से सीख कर दो वर्षों से लोगों को सिखा रहे हैं और इस वक्त उनके पास बच्चों के साथ साथ बड़े भी स्वीमिंग सीखने आते हैं. जिनमे से कुछ तो सरकारी कर्मचारी भी आते हैं जो कि स्वीमिंग में रुचि रखते हैं.
स्वीमिंग भी है स्पोर्ट्स का हिस्सा
स्वीमिंग करना कुछ लोगों के लिए शौक तो हो सकता है मगर स्वीमिंग एक स्पोर्ट्स भी है. यह शायद हरदोई वालों के लिए एक कहानी सी है क्योंकि यहां केवल एक ही स्वीमिंग पूल है जो अंग्रेजों के द्वारा बनवाया गया था. बाकी यहां के स्पोर्ट्स स्टेडियम कोई भी स्वीमिंग पूल नहीं है और ना ही यहांं इसकी कोई ट्रेनिंग देता है.
स्वीमिंग ट्रेनिंग के साथ करते हैं पढ़ाई
हरदोई के इकलौते स्वीमिंग ट्रेनर अखिल शर्मा बताते हैं कि वह 12 वर्षों से स्वीमिंग कर रहे हैं और इसी बीच वह पिछले दो वर्षों से यहां पर स्वीमिंग का शौक रखने वाले लोगों को ट्रेनिंग भी देते हैं. साथ ही अपना समय खराब ना करते हुए वह पढ़ाई भी करते हैं और सरकारी नौकरी पाने का प्रयास भी कर रहे हैं.
.
Tags: Hardoi News, Local18, Sports news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:27 IST






