01

फिल्म मेकिंग के बादशाह होने के साथ आईएस जौहर कई विधाओं में महारथ हासिल कर चुके थे. आईएस जौहर अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे. आईएस जौहर ने अपनी जिंदगी में 5 बार शादी की. इतना ही नहीं आईएस जौहर ने अपनी पांचों पत्नियों को तलाक भी दे दिया था. अतरंगी मिजाज के इंसान आईएस जौहर का जीवन भी काफी दिलचस्प रहा है. सामाजिक चेतना से भरे आईएस जौहर को जितना फिल्मों में इंट्रस्ट था उतनी ही राजनीति पर भी पैनी नजर रखते थे. आईएस जौहर ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को भी फिल्मों में हीरोइन बनने का ऑफर दे डाला था. आईएस जौहर को भारत का चार्ली चैपलिन भी कहा जाने लगा था. हालांकि उन्हें खुद का यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था. (फोटो साभार-Instagram)
Author: Jagran Times
Post Views: 29






