दादा के साथ खेत गए 2 मासूम बच्चे नहर में डूबे, यश और तरुण का शव मिला

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले के बादली गांव से होकर गुजर रही एनसीआर माइनर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आया है. दोनों बच्चे अपने दादा के साथ खेत में गए थे. उनके खेत के पास सही एनसीआर माइनर गुजर रही है. उनके दादा खेत में काम करने में व्यस्त हो गए. उसी दौरान दोनों बच्चे एनसीआर माइनर में नहाने के लिए उतर गए और तेज बहाव के कारण बच्चे माइनर में ही बह गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बच्चों को माइनर से बाहर निकाला है. बच्चों की पहचान 8 साल के यश और 9 साल के तरुण के रूप में हुई है. दोनों बच्चे अपने अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. दोनों बच्चों की मौत के बाद बादली गांव में मातम पसरा हुआ है.

डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि एनसीआर माइनर बहुत गहरी है और इसका बहाव भी बहुत तेज है और माइनर के अंदर घास और झाड़ियां उगी हुई है, इसलिए जो भी उस में नहाने उतरता है वह काल का ग्रास बन जाता है. इससे पहले भी एनसीआर माइनर में नहाते वक्त कई लोगों की मौत हो चुकी है. डीएसपी गुलाब सिंह ने लोगों से एनसीआर माइनर में नहीं नहाने की अपील की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों से बचा जा सके.

आपके शहर से (झज्‍जर)

फिलहाल, पुलिस ने मृतक बच्चों के परिजनों के बयान के आधार पर घटना को हादसा मानते हुए आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और दोनों मासूम बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया