भूकंप से डोला दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग, हिलने लगीं कई इमारतें- देखें वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 5 तीव्रता का आया भूकंप.
लोगों के मुताबिक, लगभग एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस हुए.
एक शख्स ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि आप ट्रेन में बैठे हैं.

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका (South Africa Earthquake) के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग में रविवार तड़के भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं. दुनिया भर में भूकंप रिकॉर्ड करने वाले यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने स्थानीय समयानुसार तड़के 2.38 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया. इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में एक शहर अल्बर्टन से 6 किलोमीटर (3.7 मील) दूर था.

न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या किसी महत्वपूर्ण क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. इस तीव्रता के भूकंप को मामूली के रूप में वर्गीकृत किया जाता है लेकिन स्पष्ट रूप से महसूस किया जाता है और इससे इमारतों को मामूली नुकसान हो सकता है. उपरिकेंद्र के करीब रहने वाले एक पत्रकार ने कहा कि हिलने का अहसास चलती ट्रेन में होने जैसा था और लगभग एक मिनट तक यह चला.

Tags: Earthquake, South africa

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें