बढ़ती गरमी का असर कि जलस्तर गया पाताल में, पानी खरीदकर किसान कर रहे फसलों की सिंचाई


अभिनव कुमार/दरभंगा. बीते कई दिनों से भीषण गर्मी में हो रही वृद्धि ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जलस्तर मानो धरती के आगोश में समाती जा रही है. नतीजतन, किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं. सिंचाई के अभाव में उनकी फसल बर्बाद हो रही हैं. ऐसे ही एक सब्जी किसान का कहना है कि बीते 3 साल से सब्जी की खेती कर रहे हैं. लागत बहुत आ रही है. इस गर्मी की वजह से लागत भी निकल नहीं पा रही है. काफी नुकसान हो रहा है. सब्जी की लत्ती सूख रही है.

किसान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि लीज पर खेत लेकर सब्जी की खेती कर रहे हैं. बाकायदा इसका मुझे सालाना किराया भी देना पड़ता है. पर इस भीषण गर्मी ने सब जलाकर राख कर दिया है. ग्रामीण क्षेत्र में मनखप का मतलब जमीन का किराया होता है, जो अनाज के रूप में दिया जाता है. फसल हो न हो लेकिन खेत के जो मालिक होते हैं हमलोग उनको पैसा या अनाज देते ही हैं.

गर्मी इतनी हो गई है कि पानी भी दूर से वह भी खरीद कर लाना पड़ता है. समय पर पानी नहीं मिलने के कारण सब्जी की फसल खराब हो रही है. नीलगाय और जंगली सूअर भी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान कर रहे हैं. रात भर पूरा परिवार खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है. रात भर जागकर इन जानवरों से फसल की रक्षा करते हैं. किसान बताते हैं कि घिउरा अभी 1 सप्ताह से फलना शुरू ही हुआ है. रोजाना 40 किलो तक निकल जाता है. जिसे स्थानीय बाजार में सप्लाई करते हैं. फिलहाल घिउड़ा का दाम अभी 25 रुपए प्रति किलो चल रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 15:43 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया