केक लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, यह केक जल्दी हो जाता है खराब


पीयूष पाठक/ अलवर.आज के दौर हर छोटे से बड़े आयोजन में केक की अच्छी खासी डिमांड हो रही है. जिसके चलते अलवर शहर सहित जिले भर में दर्जनों केक की बेकरी खुल गई है. बदलते दौर के साथ केक का ट्रेंड बदल रहा है. चाहे किसी व्यक्ति का जन्मदिन हो या फिर शादी की सालगिरह हर समारोह के कार्यक्रम में केक का इस्तेमाल होने लगा है. केक भी ऐसे वैसे नहीं छोटी से छोटी साइज और बड़ी से बड़ी साइज मार्केट में उपलब्ध हो रही है. इन दिनों लोगों के लिए इमेज और डमी वाले केक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जिसके चलते बाजार में अलग-अलग तरह के केक की भारी डिमांड हो रही है. लेकिन, केक खरीदने से पहले जानना जरूरी है कि वह सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं

अलवर शहर की टेस्ट फॉर यू बेकरी के ओनर धर्मेंद्र ने बताया कि पिछले कई समय से केक का चलन बढ़ा है. लेकिन अभी कुछ समय से केक ट्रेंड में चल रहे हैं. क्योंकि आजकल हर छोटे से लेकर बड़े फंक्शन में केक की डिमांड होने लगी है. इसके लिए अलग-अलग तरह के केक बेकरी पर तैयार किए जाते हैं. जिनमें फोटो केक, लाइटिंग केक, वेलवेट केक, फ्रूट केक, हेज़लनट केक यह सभी केक ट्रेंड में चल रहे हैं. बेकरी पर सुबह केक का ऑर्डर देकर शाम को डिलीवरी ली जा सकती है. इसके साथ ही अगर कस्टमर की डिमांड होती है तो उसके अकॉर्डिंग भी बेकरी पर आजकल केक बनाए जा रहे हैं.

धर्मेंद्र का कहना है कि केक बनाने की दो प्रोसेस होते हैं. आजकल ज्यादातर बेकरी पर एगलेस केक बनाए जाते हैं. क्योंकि यह केक ज्यादा समय तक चल सकते हैं. जल्दी खराब नहीं होते. यह मिल्कमेड व जेल से बनाए जाते हैं. पहले के समय में वनीला, चॉकलेट केक ज्यादा चलते थे. लेकिन अब लोग ट्रेंड में चल रहे केक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं अंडे वाला केक जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में केक खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए की उसमें स्मैल तो नहीं आ रही है. वहीं कोई केक पुराना होता है तो उस पर पानी की बूंदे जम जाती हैं.

फूड पॉइजनिंग की हो जाती है समस्या

पुराना केक खाना से सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है और लोग बीमार भी पड़ जाते हैं. इस बारे में डॉ. नीरव शर्मा ने बताया कि बच्चों को जल्दी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है. केक हमेशा ताजा ही खाना चाहिए. पुराने केक में कई हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं. जो सेहत के लिए काफी नुकसान दायक होते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:04 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More