साल 2001…जब ‘गदर’ से हुई ‘लगान’ की भिड़ंत, क्लैश के बावजूद ब्लॉकबस्टर हुई आमिर की फिल्म, छाप डाले करोड़ों


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपनी फिल्म गदर की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं. उनकी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. सनी देओल की ‘गदर’ हाल ही में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दूसरी तरफ एक्टर ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ के प्रमोशन में जुट गए हैं. दिलचस्प बात है ये कि सनी देओल की ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म लगान ने जमकर टक्कर दी थी.

बॉक्स ऑफिस पर हुआ ये करिश्मा
ऐसा बहुत कम होता है कि एक ही डेट पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हों और दोनों ही छप्परफाड़ कमाई करें. लेकिन साल 2001 में ऐसा करिश्मा हुआ था क्योंकि सनी देओल की ‘गदर’ और आमिर खान की ‘लगान’, दोनों की जबरदस्त फिल्में थीं. ‘गदर’ भारत-पाकिस्तान पार्टिशन के बीच एक लव स्टोरी थी, तो ‘लगान’ भारत पर अंग्रेजों का शासन और एक चुनौती की कहानी थी.

जब ‘लगान’ ने दी ‘गदर’ को टक्कर
साल 2001 में ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. 19 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 111 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरी तरफ, इस दमदार फिल्म के सामने आमिर खान की फिल्म लगान रिलीज हुई थी. ये फिल्म 24 करोड़ रुपये में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 58 करोड़ रुपए का बिजनेस कर डाला था. इस तरह आमिर की फिल्म ने क्लैश के बावजूद भी बजट से दोगुना कमाई कर डाली थी.

इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की ‘गदर 2’
बता दें कि सनी देओल की मोस्ट अवेटेड ‘गदर 2’ 11 अगस्त, 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह बनकर पाकिस्तान में तबाही मचाने जाएंगे. वहीं, आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद कुछ समय का ब्रेक लिया है. उनकी अगली फिल्म को लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Tags: Aamir khan, Gadar, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More