Sanjana Ganesan WTC Final: पति चोटिल… लेकिन पत्नी का क्रिकेट मैदान पर जलवा कायम … खूबसूरती में ढाती हैं कहर

Sanjana Ganesan WTC Final Anchoring: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भले इनदिनों से क्रिकेट से दूर हों, बावजूद इसके उनकी पत्नी संजना गणेशन का मैदान पर जलवा कायम है. संजना जानी मानी एक स्पोर्ट्स एंकर हैं. वह इस समय भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल में जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैच में एंकरिंग कर रही हैं. संजना की खूबसूरती उनकी एंकरिंग में चार चांद लगाती हैं.

01

चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. आगामी वनडे विश्व कप तक उनके फिट होने की उम्मीद है. बुमराह की पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) डब्ल्यूटीसी फाइनल में आईसीसी की ओर से एंकरिंग कर रही हैं. इससे पहले भी संजना का आईसीसी के कई बड़े इवेंट में अपना जलवा दिखा चुकी हैं. (Instagram)

02

संजना की शानदार एंकरिंग लोगों को खूब भाती है. साल 2021 में महिला वनडे विश्व कप के दौरान संजना की ड्रेस चर्चा की विषय बनी हुई थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी थी जो यूक्रेन के झंडे से मिलता जुलता था. (Instagram)

03

संजना गणेशन की जसप्रीत बुमराह से मुलाकात एंकरिंग की दौरान ही हुई थी. कुछ समय तक दोनों दोस्त रहे और बाद में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला लिया. शादी से पहले दोनों की डेट की खबरें नहीं आई थी लेकिन अचानक शादी की घोषणा कर दोनों ने अपने फैंस को हैरान कर दिया. (Instagram)

04

संजना गणेशन और जसप्रीत बुमराह 15 मार्च 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी उस समय हुई थी जब कोरोना का प्रकोप बहुत ज्यादा था. हालांकि दोनों की शादी में बेहद कम लोग मौजूद रहे. उन्होंने अपनी शादी में अपने नजदीकी लोगों को ही बुलाया था. (Instagram)

05

संजना गणेशन क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन और फुटबॉल में भी एंकरिंग करती हैं. संजना एंकरिंग की दुनिया में आने से पहले मॉडलिंग और एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं. वह फेमिना ऑफिशियल गॉर्जियस भी रह चुकी हैं. (Instagram)

06

संजना गणेशन की शुरुआती शिक्षा पुणे के बिशप स्कूल से हुई है. उन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद पुणे के सिम्बोसिस इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग की. बताया जाता है कि वह पढ़ने में बहुत तेज थीं और सिम्बोसिस इंस्टिट्यूट में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला. संजना ने एंकरिंग की शुरुआत आईपीएल से की . आईपीएल के बाद वह एंकरिंग की दुनिया में छा गईं और उन्हें लगातार काम मिलते गए. (Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More