
शिवम सिंह/भागलपुर. भागलपुर जिले में लगातार तेज गर्मी और धूप के बाद रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली. जिले के नवगछिया सहित कुछ अन्य इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई.आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के तुरंत बाद ही पशु-पक्षी चहचहाने लगे. अनुमान लगाया जा रहा है भले ही हल्की बारिश हुई, लेकिन मौसमी फसलों को कुछ न कुछ राहत जरूर मिलेगी.
सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी दी थी जिले के कुछ इलाके कल भी हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान मौसम साफ रहेगा और 10 से 15 km/h की रफ्तार से हवा चलेगी. इस दौरान दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच होने की संभावना है.
तीन दिन कई क्षेत्रों में छाया रह सकता है हल्का बादल
सबौर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट आएगी. वहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 12 से 14 जून के बीच भागलपुर जिले के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. जबकि इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान सब्जी या मक्का के फसल में आवश्यकतानुसार सिंचाई कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज का मैक्सिमम तापमान 41 डिग्री और मिनिमम 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. जबकि सुबह से ही हवा की रफ्तार 20.7 km/h थी.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 22:50 IST






