नई दिल्ली. MPPSC Result: एमपी लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें सीधी जिले के 2 स्टूडेंट ने शहर का नाम रोशन किया है. अंबिकेश प्रताप सिंह को एमपीपीएससी के रिजल्ट में जहां 6वीं रैंक मिली है. वहीं नंदन तिवारी 9वें स्थान पर हैं. बता दें कि सरस्वती शिशु मंदिर चुरहट के स्टूडेंट रहे अंबिकेश प्रताप सिंह शुरू ही मेधावी छात्र रहे हैं. मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अंबिकेश ने कड़ी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है. अंबिकेश की सफलता पर उनके गांव टीकट में खुशी का माहौल है.
वहीं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नंदन तिवारी को एमपीपीएससी के रिजल्ट में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है. नंदन, सीधी जिले के गाड़ा के रहने वाले हैं. किसान पिता का सपना पूरा करने के लिए नंदन ने कड़ी मेहनत की और परीक्षा में शामिल हुए. जब रिजल्ट आया, तो बधाई देने वालों का तांता लग गया. नंदन तिवारी के परिवार का मुख्य पेशा खेती किसानी है. ऐसे में जब गांव का बेटा अपर कलेक्टर बनने जा रहा है तो पूरें गांव में खुशी की लहर है.
221 पदों के लिए 214 अभ्यर्थियों का चयन
मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची में 221 पदों के लिए 214 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. बता दें कि सिर्फ 87% पदों के लिए ही रिजल्ट जारी किए गए हैं. 13% परिणाम OBC आरक्षण विवाद के चलते रोका गया है. राज्य सेवा परीक्षा 2020 में अजय गुप्ता ने 939 अंक लाकर टॉप किया है. दूसरे स्थान पर निधि भारद्वाज के 924 अंक हैं.
आपके शहर से (भोपाल)

Bageshwar Dham: अर्जी स्वीकार हुई…तो 250 KM की यात्रा पर पैदल चल पड़ा यह भक्त

काल सर्प दोष से मुक्ति के उपाय बता रहे हैं एमपी के ज्योतिषी, जानें अमावस्या तिथि पर नर्मदा स्नान का महत्त्व

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर जब अचानक पहुंचे शिवपुरी…फिर कुछ ऐसा हुआ कि वहां से निकलना हो गया मुश्किल

OMG! इंदौर के इस इलाके में स्ट्रीट डॉग्स की मौज, शोरूम के अंदर AC की हवा में होती है सेवा

Rewa Weather: जून की तपिश में रीवा बेहाल, पारा 43 डिग्री पहुंचा, लोगों को बारिश का इंतजार

Reels Craze: सागर में यहां रुपये खर्च कर लोग बनवा रहे रील्स, 360 डिग्री वाले वीडियो की डिमांड

छूकर देखा कि समोसा गरम है या ठंडा तो दुकानदार हो गया गरम, लाठी से कर दी ठुकाई, मामला पहुंचा थाने

इंदौर में यहां रसगुल्ला खाया…तो बार-बार आएंगे! दुकान पर सुबह से लग जाती है भीड़

MPPSC Result: सगे भाई-बहन एक साथ बने अधिकारी, खुशी के डबल धमाके से पूरा गांव जश्न में डूबा

सरकारी खरीदी बंद होते ही…औंधे मुंह गिरे गेहूं के दाम, मंडी से निराश होकर लौटे किसान

MPPSC Result: मां की परवरिश का रखा मान, अफसर बन संदीप ने रोशन किया नाम
ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल
.
Tags: MPPSC, MPPSC news notification, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 21:57 IST






