उधव कृष्ण/ पटना.बिहार में गर्मी और हीट वेव ने लोगों को बेहाल कर रखा है. हालांकि, गर्मी से त्रस्त लोगों के लिए Indian Metrological Department की ओर से अच्छी खबर आई है. मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 48 घंटे में बिहार में मानसून दस्तक दे सकता है. हालांकि, दिन में पटना में आज भी लू की स्थिति बनी रही. वहीं, रविवार दोपहर बाद जमुई में मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है.
कई जगहों पर बारिश की उम्मीद
आपके शहर से (पटना)

Samastipur News : 4 वर्षीय स्नातक में 12 जून तक ही होगा आवेदन, लगेगा इतना फीस, जानें प्रोसेस

अगर आप इंटर पास कर बेरोजगार हैं तो यहां करें अप्लाई, सरकार देगी हर माह इतने हजार रुपये

Entertainment News : जानें किस एक्टर के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह को काम करने में आता है मजा

लालू यादव के 76वें जन्मदिन पर दरभंगा की कुलदेवी मां श्यामा मंदिर में हवन-पूजन, 1000 लोग खाएंगे खाना

Success Story : पढ़ाई के बाद नहीं मिली नौकरी तो शुरू की बागवानी, समस्तीपुर के विजय सालाना कमा रहें 5 लाख

4 दिन पहले गया स्टेशन पर चोरी हुआ मोबाइल, फिर युवक ने चुराया दूसरे का फोन, जानें आगे क्या हुआ

‘नीतीश कुमार PM कैंडिडेट नहीं…’ पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले JDU अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

कभी देखा नहीं होगी मधुमक्खी पालन की यह तकनीक, बड़े से बड़े ब्रांड भी नहीं दे सकते इस जंगल वाले हनी को टक्कर

East champaran : बालासोर रेल हादसे के पीड़ित परिजनों को 48 घंटे में दी आर्थिक सहायता, दो लोगों की हुई थी मौत

बिहार के इस जिले के युवा बिहार से बाहर जाकर नहीं करना चाहते हैं नौकरी, जानिए क्या है कारण

Darbhanga News : पहले ही दिन तारामंडल में खूब जुटी भीड़! दो बजे से चलने वाले 2D शो को किया गया 3D
रविवार को मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी भागों के कई जिलों में मौसम में बारिश होने की संभावना जताई है. दूसरी तरफ पूर्वी-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर, पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है.वहीं, उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी और शिवहर जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है. बात करें उत्तर पूर्व बिहार की तो सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक-दो जगह पर बारिश होने की संभावना है.
बिहार में जल्द प्रवेश करेगा मानसून
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि केरला में मानसून पहुंच चुका है. इसके साथ ही सिक्किम के कुछ भागों में भी मानसूनपहुंच चुका है. पुर्वानुमान के हिसाब से आने वाले 24 से 48 घंटे में बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
ये तीन जिला रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में शेखपुरा 43.3, भोजपुर 43.3, औरंगाबाद 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा. वहीं पटना 43.1 डिग्री, वाल्मीकि नगर 42.5 डिग्री, मोतिहारी 42.6 डिग्री, नालंदा 42.5 डिग्री, जीरादेई 42.4 डिग्री, सबौर 40 डिग्री, जमुई 41.1 डिग्री, नालंदा में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
.
Tags: Bihar News, Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 21:12 IST






