News18 Open Mic: सीएम भूपेश, नामी हस्तियों ने खुलकर कही दिल की बात, खूब भाया विकास का सबसे बड़ा मंच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रायपुर. न्यूज18 का सबसे बड़ा मंच ‘ओपन माइक’ 10 जून को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सजाया गया. विकास की चर्चा के इस अनोखे मंच पर सबसे बड़े चेहरों ने अपने-अपने मन की बात शेयर की. जानी-मानी हस्तियों में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेर, सिंगर सुमेधा, ट्रांसजेंडर क्वीन वीणा, पीपली लाइव एक्टर ओंकार दास, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री अनिला भेंडिया, आईपीएल प्लेयर हरप्रीत भाटिया, माउंटेनियर चित्रसेन और मशहूर छत्तीसगढ़िया सिंगर सहदेव शामिल थे.

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आस्था के नाम पर वोट नहीं मांगती. सीएम बघेल रविवार को न्यूज 18 के ओपन माइक कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि राम हमारे आस्था के विषय हैं. छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है, कौशल्या के राम, शबरी के राम, वनवासी राम क्योंकि उन्होंने वनवास का सबसे ज्यादा समय यहीं बिताया. वे हमारी आस्था हैं. हम उनके नाम पर कभी वोट नहीं मांग सकते. इस सवाल पर कि राम वनगमन पथ पर बघेल सरकार की आलोचना होती है, सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लोग पहले दो-तीन चीजों की वजह से जानते थे. यहां खदानें हैं, कोयला है, नक्सल की वजह से लोग राज्य को जानते थे. लेकिन यहां की संस्कृति विशिष्ट है, परंपरा, रहन-सहन, खान-पान सब अलग और विशिष्ट है. उसी के साथ-साथ यहां राम वनगमन पथ है. यह भगवान राम का ननिहाल है. यहां भगवान कृष्ण भी आए थे. यहां मशहूर साहित्यकार नागार्जुन भी आकर रहे हैं. इसलिए कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि छत्तीसगढ़ को सही रूप में पहचाना जाए.

मेरी पहचान क्या है- बघेल
मुस्लिम लीग के सवाल पर कहा कि कार्य के आधार पर कोई सेक्युलर होता है न कि नाम की वजह से. केरल वाला मुस्लिम लीग दूसरा है, जो जिन्ना का मुस्लिम लीग है, उसके साथ मिलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सरकार बनाई थी. बहुत सारे संगठन है, जिसके साथ नाम जुड़ा रहता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह सांप्रदायिक हो गया. आपकी पहचान आपके काम से होती है.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

बजरंग बली के नाम पर आप गुंडागर्दी नहीं कर सकते- सीएम
बजरंग दल पर प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि बजरंग बली के नाम पर आप गुंडागर्दी नहीं कर सकते. कर्नाटक में बजरंगबली ने दिखा दिया कि वह सत्य के साथ हैं. कर्नाटक में इस संगठन पर बैन लगने पर उन्होंने कहा कि एक राज्य का सवाल, दूसरे राज्य में पूछना सही नहीं है. राज्य का घोषणापत्र अलग होता है, और लोकसभा चुनाव के समय का घोषणापत्र अलग.

सीएम बघेल ने बताया कौन होगा मुख्यमंत्री
न्‍यूज18 हिन्‍दी के खास कार्यक्रम ‘छत्‍तीसगढ़ ओपन माइक’ प्रोग्राम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सवालों के जवाब दिए. छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में सबको पता है कि चेहरा कौन है. अमूमन यही होता है कि जो मुख्यमंत्री होता है, वही चेहरा होता है. लेकिन, इसकी घोषणा हाईकमान ही करता है.’ लगे हाथ उन्‍होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसा होता है या नहीं, शिवराज चेहरा होंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी. बता दें कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कई इलाकों के दौरे किए हैं. उन्‍होंने जनता से सीधे संवाद करने की कोशिश शुरू कर दी है.

” isDesktop=”true” id=”6485517″ >

एआर रहमान के साथ गाना चाहती हैं सिंगर सुमेधा
कार्यक्रम की शुरुआत में सुमेधा कर्महे न्यूज 18 के मंच पर आईं. सुमेधा ने अपने सिंगिंग करियर से जुड़े ढेर सारे सवालों के जवाब दिए. लोक गीत से लेकर बॉलीवुड संगीत तक के बारे में सुमेधा ने अपनी बातें साझा की. बता दें, सुमेधा के पिता भी गाना गाते थे, हालांकि वे प्रोफेशनल आर्टिस्ट नहीं थे. मगर घर में बहन गाना गाती हैं. सुमेधा ने बताया कि उनके घर में भाई-बहन सभी लोग मल्टी-टैलेंटेड हैं. भाई गाना गाता है, गिटार भी बजाता है. मगर उन्होंने सिर्फ गाने पर ही फोकस किया.

भारत के लिए खेलना मेरा सपना- हरप्रीत भाटिया
छत्तीसगढ़ के हरफनमौला क्रिकेटर हरप्रीत सिंह भाटिया ने News18 Open Mic के मंच पर लेफ्ट हैंड बैटिंग करने का राज साझा किया. हरप्रीत के पिता ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सौरव गांगुली को देखकर उन्हें अपने बेटे को लेफ्ट हैंड बैट्समैन बनाने का आइडिया आया. आज जब वह आईपीएल में अपनी बैटिंग की वजह से चर्चा में आया, तो उन्हें काफी खुशी हुई. हरप्रीत ने बताया कि आईपीएल में सौरव गांगुली उनकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. मैथ्यु हेडेन को देखकर बचपन में बैटिंग करने की प्रेरणा मिली. हेडेन स्पिन और पेस, दोनों तरह के बॉलर्स को खेलते थे. उनका पुल-शॉट काफी अच्छा लगता है. इस बार के IPL-2023 में 41 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के सवाल पर हरप्रीत ने कहा कि ऐसी पारियों से हमेशा मोटिवेशन मिलता है. हरप्रीत का सपना है कि वे भारत के लिए खेलें.

” isDesktop=”true” id=”6485517″ >

ट्रांसजेंडर क्वीन वीणा सेंद्रे ने कही दिल की बात
छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर क्वीन वीणा सेंद्रे ने News18 Open Mic के मंच पर जिंदगी की कहानी शेयर की. उन्होंने कहा कि बचपन में सपना देखा था कि लोग मेरी खूबसूरती की तारीफ करें. इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की. अपने सपने को पूरा करने के लिए लंबा संघर्ष किया. आज जब मुझे मॉडल या एक्टर के तौर पर लोग जानते-पहचानते हैं, तो लगता है कि मेरा सपना पूरा हुआ है. मैं लगभग 15 साल की थी, जब मुझे पता चला कि मेरे अंदर कुछ तो अलग बात है. उन्होंने कहा कि ये अपने घरवालों को बताना मुश्किल था, मगर 15 साल की उम्र में मैंने मम्मी से इस बारे में बात की. मम्मी ने शुरुआत में इसे एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे मान लिया. पापा बिल्कुल भी नहीं समझते थे. समाज या लोगों की वजह से. मगर मम्मी ने मेरी बातों को समझा और यही बात मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट रहा.

” isDesktop=”true” id=”6485517″ >

मेरे विभाग के सारे कामों का श्रेय भूपेश सरकार को- मंत्री अकबर
छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर ने News18 Open Mic के मंच पर कहा कि परिवहन विभाग में सभी काम मैनुअल होते थे. इसमें आम लोगों को बड़ी कठिनाई होती थी. इसलिए पूरे विभागीय काम-काज को ऑनलाइन करने का विचार आया. 2013 से लेकर सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन किए गए. आज छत्तीसगढ़ देश का पहला स्टेट है जहां परिवहन विभाग के कई अहम काम ऑनलाइन होते हैं. डिजिटल इंडिया का स्लोगन आपका विभाग साकार कर रहा है, इसका क्रेडिट किसे जाता है के सवाल पर मो. अकबर ने कहा कि विभाग के सारे काम का श्रेय जनता भूपेश बघेल सरकार को देती है. उन्होंने कहा कि जो काम करेगा, उसका नाम होता है. इसलिए प्रदेश में पहली बार भरोसे का सम्मेलन हो रहा है. ऐसा सम्मेलन बुलाने का ताकत वही रखता है, जिसने भरोसे लायक कोई काम किया हो.

” isDesktop=”true” id=”6485517″ >

लीडरशिप पसंद थी इसलिए बनी विधायक- मंत्री भेंडिया
बचपन से ही राजनीति में जाने का कभी नहीं सोचा था, मगर स्कूल की कक्षाओं में मॉनिटर रही, लीडरशिप हमेशा पसंद आया. यही वजह है कि बाद के दिनों में राजनीति में आई. छत्तीसगढ़ में लगातार दो बार से विधायक बन रहीं प्रदेश सरकार की मंत्री अनिला भेंडिया ने न्यूज 18 के ओपन माइक कार्यक्रम में कई सवालों के जवाब दोटूक लहजे में दिए. उन्होंने बताया कि ससुराल में उनके चाचा ससुर भी विधायक रहे थे. छत्तीसगढ़ की समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि उनके पति ने समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा मेरी मदद की. न्यूज18 के ओपन माइक कार्यक्रम में मंत्री अनिला मेंडिया ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वह पेट्रोल पंप चलाती थीं. वहीं से उन्होंने राजनीति में कदम रखा. बाद के दिनों में उनके पति, ससुराल के अन्य रिश्तेदारों ने भी देखा कि उनमें लीडरशिप-क्वालिटी है, तो उन्होंने भी विधायकी के चुनाव में सपोर्ट किया.

पढ़ाई न कर पाने का मलाल है- ओंकार
किसान परिवार में जन्मे ओंकार दास माणिकपुरी को लोग हिंदी फिल्म ‘पीपली लाइव’ में निभाए गए किरदार नत्था के नाम से जानते हैं. राजनांदगांव के महुआभाठा के ओंकार दास ने News18 Open Mic के मंच पर बताया कि पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था. लेकिन रामलीला या नाचा देख-देखकर उसकी नकल अच्छे तरीके से कर लेता था. बाद में रिश्तेदारों ने घरवालों को सलाह दी कि बच्चे में प्रतिभा है, इसे पढ़ाओ. तब लौटकर मैंने महुआभाठा में पढ़ाई शुरू की. 12 साल की उम्र में पांचवीं तक मैंने पढ़ाई की. आज यह सोचकर अफसोस होता है कि अच्छे से पढ़ाई लिखाई हुई होती, तो जीवन में और आगे बढ़ने का मौका मिलता.

पैर गंवाने के बाद भी मैंने हौंसला नहीं गंवाया- माउंटेनियर चित्रसेन
छत्तीसगढ़ के भाटापारा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन हादसे में चित्रसेन साहू ने अपने दोनों पैर गंवा दिए. जिंदगी उदास हो गई. क्योंकि ट्रेन एक्सीडेंट ने चित्रसेन को जीवनभर का दर्द दिया था. उनके दोनों पैर इस हादसे में कट गए. न्यूज 18 के मंच ओपन माइक में इस घटना को याद करते हुए पर्वतारोही चित्रसेन साहू ने बताया कि वह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा. उन्होंने बताया कि इसके पहले भी जीवन में संघर्ष रहा. लेकिन बड़ा संघर्ष यह रहा कि उस ट्रेन हादसे के समय मैं होश में था. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से जब मुझे ले जाया जा रहा था, उस दौरान एक और एक्सीडेंट हुआ. महीनेभर से ज्यादा मैं अस्पताल में रहा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि मेरा परिवार और मेरे दोस्त हमेशा साथ रहे. यह मेरे लिए सबसे अच्छी बात रही. न्यूज18 के कार्यक्रम के दौरान चित्रसेन साहू के परिजनों ने कहा कि वह बड़ा तकलीफदेह वक्त था. कार्यक्रम में मौजूद चित्रसेन के माता-पिता की आंखें नम हो गईं. उनकी मां ने कहा कि बेटे ने हिम्मत दिखाई, उसने हौसला नहीं टूटने दिया, लेकिन हादसे को याद कर आज भी रूह कांप जाती है.

जब सहदेव ने छेड़ी ‘बसपन का प्यार…! की तान
न्यूज18 के ओपन माइक कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों के सामने जब मशहूर छत्तीसगढ़िया सिंगर सहदेव ने जाने मेरी जानेमन, बसपन का प्यार… गाने की तान छेड़ी, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. आंखों पर काले रंग के गॉगल्स लगाए और स्टायलिश जींस-शर्ट में सहदेव दिर्डो सबके सामने माइक थामे बैठा था. न्यूज 18 के सवालों का सहदेव ने बड़े मजेदार अंदाज में लगातार जवाब दिया. सहदेव दिर्डो ने कहा कि उसके गाने के बाद अब लोग उसे जानने-पहचानने लगे हैं. पॉप-सिंगर बादशाह के बारे में सहदेव ने कहा कि वह उनसे काफी प्रेरणा लेता है.

Tags: Bhupesh Baghel, Chhattisgarh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें