बिजली बिल की नो टेंशन! सिर्फ नमक वाले पानी से जलती ये Lamp, दो साल तक कर सकते हैं यूज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ये पोर्टेबल डिवाइस है जिसे कहीं भी यूज कर सकते हैं
1 कम सुमद्र के पानी से 8 घंटे मिलेगी बिजली
सी-वॉटर लैंप 2 साल तक की जा सकती है यूज

नई दिल्ली. महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है. पेट्रोल-डीलज के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं. साथ ही रसोई गैस और बिजली ने भी जीना मुहाल किया हुआ है. ऐसे में अगर आपको ऐसी लैंप के बारे में बताएं, जिसमें बिजली यूज नहीं होती, तो शायद आपको विश्वास नहीं हो. लेकिन ये एक दम सच है. हम आपको यहां नमक के पानी से रोशनी देने वाली लैंप के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसको यूज करने पर आपका बिजली का बिल खर्च जीरो होगा.

नमक के पानी से जलने वाली लैंप गांव-देहात में रहने वाले उन लोगों के लिए भी काम की है. क्योंकि बहुत से गांव में पूरी-पूरी रात बिजली नहीं आती. बता दें कि गर्मी के मौसम में गांव-देहात को तो छोड़ दीजिए, शहरों में भी 4-4 घंटे तक बिजली गुल रहती है. ऐसे में नमक के पानी से जलने वाली लैंप आपके बड़े काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें- वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन में क्या अंतर? बिजली का काम करने वाले भी नहीं जानते फर्क, कभी पूछकर देखिएगा!

Sea Water Lamp
नमक के पानी से रोशनी देने वाली लैंप की खोज कोलम्बियाई पावर स्टार्ट-अप ई-डीना ने की है, जिसकी बदौलत पानी को एनर्जी में बदला जा सकता है और इसका इस्तेमाल लाइट जलाने में किया जा सकता है. दरअसल कंपनी ने वाटरलाइट तैयार किया है, जो असल में एक खास तरह का लैंप है और बेहद दमदार तरीके से लाइट जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें- लाइट जाने पर नो-टेंशन! 20W की PHILIPS T Beamer देगी दिन जैसा उजाला, खुद हो जाएगी चार्ज, मिलेगा घंटे का बैकअप

कितना चाहिए समुद्र का पानी
बता दें कि ये पोर्टेबल डिवाइस है जिसे सिर्फ एक कप समुद्री पानी की जरूरत होती है और इसकी बदौलत 8 घंटे फ्री में लाइट मिल सकती है. इमरजेंसी में इस लैंप में यूरिन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये तकनीक सोलर लैम्प से बेहतर है क्योंकि इसमें दिन और रात की फ़िक्र किए बगैर आप एनर्जी जेनरेट कर सकते हैं.

यह कैसे काम करती है ये तकनीक
वाटरलाइट आयनीकरण नामक एक रासायनिक प्रक्रिया के माध्यम से काम करती है जिसके बाद बिजली बनाई जाती है और इससे लाइट जलती है. बता दें कि, समुद्री पानी को जब इलेक्ट्रोलाइट्स डिवाइस के भीतर मैग्नीशियम के संपर्क में लाया जाता है, तो इससे रिऐक्शन होता है और ये एक मिनी पावर जनरेटर के रूप में कार्य करता है, इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन समेत कुछ अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं. ठीक इसी तरीके से ये सी-वॉटर लैंप काम करती है.

Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें